शरीर में 10 किलो बारूद बांधकर आया बॉम्बर और दबा दिया बटन, देखें पाकिस्तान में ब्लास्ट से ठीक पहले का वीडियो
Updated on
31-07-2023 01:54 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के बाजौर के खार में रविवार को एक कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए सुसाइड ब्लास्ट में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (JUI-F) के स्थानीय नेता सहित कम से कम 40 लोग मारे गए। कार्यवाहक सूचना मंत्री फिरोज जमाल शाह काकाखेल ने पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो न्यूज को बताया कि जेयूआई-एफ नेता के भाषण के दौरान हुए विस्फोट में 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सोशल मीडिया पर शेयर एक वीडियो में विस्फोट से ठीक पहले जेयूआई-एफ के सम्मेलन का नजारा देखा जा सकता है। वीडियो के आखिरी हिस्से में एक जोरदार ब्लास्ट हो जाता है।
वीडियो में एक बड़े पंडाल के नीचे कार्यकर्ताओं की भीड़ नजर आ रही है। भीड़ में झंडा लिए बच्चे भी नजर आ रहे हैं। लोग मंच की तरफ मुंह करके खड़े नजर आ रहे हैं कि तभी एक जोरदार धमाका होता है और पंडाल में भगदड़ मच जाती है। खैबर पख्तूनख्वा के आईजी अख्तर हयात खान ने पुष्टि की है कि विस्फोट एक आत्मघाती हमला था। उन्होंने कहा कि विस्फोट में 10 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था और मौके पर से बॉल बेयरिंग पाए गए।
हाई अलर्ट पर अस्पताल
इस बीच, केपी के कार्यवाहक सूचना मंत्री फिरोज शाह ने कहा कि बाजौर और आसपास के इलाकों के अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने जियो न्यूज को बताया, 'हम गंभीर मरीजों को हेलीकॉप्टर के जरिए पेशावर और अन्य अस्पतालों में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।' बाजौर जिला स्वास्थ्य अधिकारी फैसल कमाल के अनुसार, 150 से अधिक घायल लोगों को बाजौर जिला मुख्यालय अस्पताल लाया गया है।
किसने किया धमाका?
उन्होंने कहा, '35 से अधिक लोगों को तिमारगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल 15 लोगों को पाकिस्तानी सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए पेशावर भेजा गया है।' अभी तक किसी समूह या व्यक्ति ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। स्थानीय अधिकारियों ने बीबीसी को बताया कि विस्फोट में जेयूआई-एफ के एक क्षेत्रीय नेता मौलाना ज़ियाउल्लाह भी मारे गए। जेयूआई-एफ एक प्रमुख धार्मिक राजनीतिक दल है और पाकिस्तान की संसद में सरकारी गठबंधन का हिस्सा है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…