गाजा में शरणार्थी कैंप पर गिरे बम, 50 लोगों की मौत, एक झटके में कब्रिस्तान में बदल गया इलाका
Updated on
01-11-2023 02:00 PM
तेल अवीव: उत्तरी गाजा में एक शरणार्थी शिविर में जबरदस्त विस्फोट हुआ है, जिसमें दर्जनों लोगों के मारे जाने की खबर है। यह धमाका उत्तरी गाजा के जबालिया शरणार्थी शिविर में हुआ। गाजा में हमास की ओर से संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजरायल के हवाई हमलों में कम से कम 50 लोगों की मौत हुई है। 150 लोग घायल हुए हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक बड़ा गड्ढा बना है, जो इमारतों के मलबे से भरा है। लोग इस पर चढ़ रहे हैं और जिंदा बचे लोगों की तलाश में हैं।
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली डिफेंस फोर्स के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल रिचर्ड हेचट ने मंगलवार को कहा कि गाजा में शरणार्थी शिविर में असली टार्गेट हमास का कमांडर था। ये हमेशा की तरह नागरिकों के पीछे छिपते हैं। यह गाजा का सबसे बड़ा शरणार्थि शिविर था। पत्रकार ने जब इस हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों की मौत के बारे में पूछा गया तो हेचट ने जवाब दिया कि यह युद्ध की त्रासदी है। उन्होंने एक बार फिर हमास के साथ न जुड़े रहने वाले आम नागरिकों को दक्षिण की ओर जाने को कहा।
सीरिया तक फैल रहा युद्ध
इस बीच सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत ने कहा है कि इजरायल-हमास युद्ध सीरिया तक फैल रहा है जो पहले ही बढ़ती अस्थिरता, हिंसा और 12 साल से चल रहे संघर्ष का राजनीतिक समाधान नहीं होने जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत गीर पेडर्सन ने सुरक्षा परिषद में कहा कि सीरिया में चरम हिंसा के बीच अंदेशा है कि सीरियाई लोगों को अब व्यापक तनाव की भयावह का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति सात अक्टूबर को हमास की ओर से इजरायल पर हमला करने और इसके बाद इजरायल की ओर से गाज़ा में सैन्य कार्रवाई शुरू करने का नतीजा है।
पहले ही फैल चुका संघर्ष
उन्होंने कहा कि संघर्ष के सीरिया में फैलने का खतरा नहीं है, बल्कि यह पहले ही फैल चुका है। पेडर्सन ने उन घटनाओं को जिम्मेदार ठहराया है जिसमें इजरायल ने सीरिया के अलप्पो और दमिश्क हवाई अड्डों पर कई बार हमला किया है और अमेरिका ने भी सीरिया में हमले किए हैं। अमेरिका ने दावा किया है कि सीरियाई क्षेत्र में ईरान समर्थित समूहों की ओर से उसके बलों पर हमले किए गए थे जिसके जवाब में उसने कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सबसे ज्यादा तनाव है और जोखिम भरी स्थिति है तथा आग में और घी डाला जा रहा है जिससे सीरिया में आग भड़कनी शुरू हो चुकी है जो सात अक्टूबर से पहले से ही हिंसा में बढ़ोतरी देख रहा है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…