Select Date:

बोरिस जॉनसन ने कोविड लॉकडाउन के उल्लंघन पर संसद को गुमराह किया... पूर्व ब्रिटिश पीएम की बढ़ी मुश्किलें

Updated on 16-06-2023 07:15 PM
लंदन: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने डाउनिंग स्ट्रीट में कोविड-19 संबंधी नियमों को तोड़कर आयोजित की गई पार्टियों की जानकारी होने से इनकार करके संसद को जान-बूझकर और बार-बार गुमराह किया था। संसद की एक सर्वदलीय समिति ने बृहस्पतिवार को अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया। 10-डाउनिंग स्ट्रीट ब्रिटिश प्रधानमंत्री का आधिकारिक कार्यालय और आवास है। संसद की विशेषाधिकार समिति (कॉमन्स प्रिविलेजेस कमेटी) ने पार्टीगेट स्कैंडल में अपनी अंतिम रिपोर्ट जारी की है। इससे कुछ दिन पहले 58 वर्षीय जॉनसन ने समिति के सदस्यों पर अपने पीछे पड़ जाने का आरोप लगाते हुए संसद सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

समिति ने जॉनसन को संसद के नियमों का उल्लंघन करने के लिए जिम्मेदार ठहराया और समिति की ईमानदारी को लेकर जॉनसन के आरोपों पर उनकी निंदा की। समिति ने सिफारिश की थी कि यदि जॉनसन संसद से इस्तीफा नहीं देते तो उन्हें 90 दिन के लिए निलंबित किया जाए। समिति की रिपोर्ट में कहा गया, ''हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि जॉनसन ने जानबूझकर संसद को गुमराह करके गंभीर अवमानना की है। अवमानना इसलिए और अधिक गंभीर थी क्योंकि इसे प्रधानमंत्री ने किया था जो सरकार के सबसे वरिष्ठ सदस्य होते हैं।''

समिति ने कहा कि इस तरह का इतिहास में कोई मामला नहीं देखा गया है जब किसी ब्रिटिश प्रधानमंत्री को जानबूझकर संसद को गुमराह करने के लिए जिम्मेदार पाया गया हो। उसने जॉनसन पर 'विच हंट' और 'कंगारू अदालत' जैसे अपमानित करने वाले शब्दों का इस्तेमाल कर यथोचित संसदीय प्रक्रिया की अवमानना का भी आरोप लगाया। सांसद के रूप में जॉनसन के इस्तीफे के मद्देनजर समिति ने सिफारिश की है कि उन्हें पूर्व सदस्य का पास भी नहीं मिलना चाहिए ताकि वह संसद में सीमित रूप से भी नहीं आ सकें। रिपोर्ट में जिन प्रतिबंधों की सिफारिश की गयी है, उन पर सांसदों को मतदान करना होगा।

जॉनसन के आचरण पर विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट पर ब्रिटिश सांसद सोमवार को बहस करेंगे। यह जानकारी संसद की नेता पेनी मोरडौंट ने दी। उन्होंने कहा, ''ये मामले सदन के लिए कठिन होते हैं। हमें साक्ष्यों को देखना होगा। हमें रिपोर्ट देखनी होगी।' इस बीच जॉनसन ने प्रतिक्रिया स्वरूप एक बार फिर कड़े शब्दों में बयान जारी किया और कहा, ''यह लोकतंत्र के लिए भयावह दिन है।'' उन्होंने रिपोर्ट को 'राजनीतिक तौर पर हत्या करने वाली' कहकर खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा, ''इस निर्णय का मतलब है कि कोई सांसद एक अल्पमत वाले उस समूह के मनगढ़ंत आरोपों के आधार पर प्रतिशोध की कार्रवाई का शिकार होने या निष्कासन से मुक्त नहीं है जो उसकी संसद सदस्यता जाते हुए देखना चाहता है।'' जॉनसन ने कहा, ''मैं संसद की रत्ती भर भी अवमानना नहीं करता।'' पूर्व प्रधानमंत्री संसद में पूछे जाने पर बार-बार इस बात से इनकार करते रहे कि सरकारी आवासों में कोविड-19 संबंधी लॉकडाउन के नियम तोड़े गये थे। कंजर्वेटिव पार्टी के नेता जॉनसन ने समिति की अंतिम रिपोर्ट के मसौदे को देखने के बाद पिछले सप्ताह संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.