Select Date:

रूस में पुतिन की दोनों बेटियां इकोनॉमिक समिट में दिखीं:डिफेंस और साइंस पर दिया भाषण, अमेरिका ने दोनों पर 2022 में बैन लगाया था

Updated on 10-06-2024 01:59 PM

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दो बेटियां हैं। मारिया वोरोत्सोवा (39) और कतेरिना तिखोनोवा (37)। उनकी गिनती रूस की सबसे अमीर लड़कियों में होती है। दोनों ही रूस में राष्ट्रपति भवन से जुड़ा काम देखती हैं।

CNN के मुताबिक पुतिन की बेटियां पब्लिक में काफी कम नजर आती हैं। इस बीच दोनों को सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लिया। पश्चिमी मीडिया में इसकी खूब चर्चा हो रही है।

रूसी मीडिया हाउस नोवाया गजेटा यूरोप के मुताबिक, पुतिन की दोनों बेटियों ने पहले भी हर साल होने वाले सेंट पीटर्सबर्ग फोरम में हिस्सा लिया है लेकिन केवल छोटी बहन कतेरिना ही अब तक इसकी वक्ता रही हैं।

पुतिन की छोटी बेटी कतेरिना रूस के डिफेंस सेक्टर के लिए टेक सपोर्ट का काम करती हैं। वह इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ीं। उन्होंने अपने संबोधन में डिफेंस सेक्टर से जुड़ी चीजों पर बात की। उन्होंने मिलिट्री टेक्नोलॉजी को मजबूत करने की बात कही और टेक्नोलॉजी के आयात को खत्म करने पर जोर दिया।

पुतिन की बड़ी बेटी मारिया वोरोत्सोवा व्यक्तिगत तौर पर कार्यक्रम में उपस्थित थीं। मारिया वोरन्तसोवा रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय में एंडोक्रोनोलॉजी डिपार्टमेंट में एक रिसर्चर हैं। एंडोक्रोनोलॉजी में हार्मोन्स के बारे में रिसर्च किया जाता है। अपने भाषण में वोरोत्सोवा ने बायोटेक्नोलॉजी और बायोप्रोडक्शन के बारे में बात की।

पुतिन की दोनों बेटियों पर अमेरिका ने रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद बैन लगा दिया था। अमेरिका का मानना था कि पुतिन ने अपने बच्चों के नाम पर विदेशों में काफी संपत्ति जमा कर रखी है। बैन लगाने से पुतिन पर आर्थिक रूप से असर पड़ेगा।

रूस में पुतिन के विरोधी नेता एलेक्सी नवेलनी की इसी साल फरवरी में जेल में मौत हो गई थी। उन्होंने मरने से पहले ये दावा किया था कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बड़ी बेटी मारिया वोरोत्सोवा ने एक मेडिकल कंपनी की कर्मचारी के तौर पर 2019-2022 के दौरान 10 मिलियन डॉलर से भी अधिक कमाए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुतिन की छोटी बेटी कतेरिना पहले पुतिन के चुनावी भाषण लिखती थीं। साल 2018 के चुनाव में उसने पुतिन के इलेक्शन कैंपेन की जिम्मेदारी भी संभाली थी।

कतेरिना रॉक-एन-रॉल डांसर हैं और यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय हैं। 2013 में पुतिन के कट्टर दुश्मन रहे निकोलेई शामलोव के बेटे क्रिल शामलोव से शादी की थी। निकोलेई रूस के सबसे बड़े बैंक रसिया बैंक के को-ऑनर हैं। रूसी निवासी क्रिल शामलोवी से शादी की थी। हालांकि ब्लूमबर्ग न्यूज ने 2018 में दावा किया था कि दोनों का तलाक हो गया है।

पश्चिमी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कतेरिना का इगोर जेलेंस्की नाम का एक ब्वॉयफ्रेंड भी है जिससे उन्हें एक बेटी है। इगोर जेलेंस्की एक डांसर हैं। वह म्यूनिख जर्मनी में रहते हैं। 2022 में एक जर्मन मीडिया हाउस ने दावा किया था कि कतेरिना 2018-2019 के बीच 50 बार उससे मिलने म्यूनिख गई थी।

पुतिन की बड़ी बेटी मारिया वोरोत्सोवा ने एक डच बिजनेसमैन जोरिट फासेन से शादी की। हालांकि 2022 में पश्चिमी मीडिया में खबर चली थी कि उनका तलाक हो चुका है। आधिकारिक रूप से अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.