'बायकॉट बिग बॉस ओटीटी 2', फुकरा इंसान को नकल करते देख बोले लोग- पुनीत सुपरस्टार को वापस लाओ
Updated on
21-06-2023 08:46 PM
'बिग बॉस ओटीटी 2' शुरुआत से ही रोमांचक होने लगा है। हालांकि, पुनीत सुपरस्टार के हंगामे ने पहले दिन से ही घर का माहौल गर्म कर दिया था। हालांकि, पुनीत सुपरस्टार के बिहेवियर की वजह से दूसरे ही दिन उन्हें इस शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। लेकिन ऐसा लग रहा है कि घरवालों के सिर से अभी भी पुनीत सुपरस्टार का खौफ निकल नहीं पाया है। घर के अंदर एक टास्ट के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर लोग लागातार पुनीत सुपरस्टार को शो में वापस बुलाने की मांग कर रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें घर के सदस्य पुनीत सुपरस्टार की कॉपी करते दिख रहे हैं।
इस वीडियो में अकांक्षा पुरी सलमान खान की मिमिक्री करती दिख रही हैं। वहीं अभिषेक मल्हान यानी 'फुकरा इंसान' पुनीत सुपरस्टार की मिमिक्री करते देख रहे हैं। अकांक्षा कह रही हैं, 'हमारे नेक्स्ट कंटेस्टेंट हैं.. कौन है.. सुपरस्टार तो सिर्फ स्टेज पर मैं ही हूं। जो भी है, पुनीत द सुपरस्टार।' और इसी के साथ कैमरे में एंट्री होती है 'फुकरा इंसान' की जो हूबहू वैसे ही डायलॉग मारते दिख रहे हैं जिसके लिए पुनीत को पहचाना जाता है। जैसे ही अकांक्षा (सलमान की कॉपी करती) कहती हैं कि उन्हें नंबर 2 से उतारकर जजों ने 10वां नंबर दिया है, पुनीत बने 'फुकरा इंसान' चीख पड़ते हैं- मेरे को फरक नहीं पड़ता.. सा..ले..नल्ले..बेरोजगार .. मुझे जनता प्यार करती है.. लाइक, शेयर सब्स्क्राइब कर देना.. चार R लगे हैं पुनीत सुपरस्टार में, इंस्टाग्राम पर फॉलो कर देना।'
'हमें पुनीत सुपरस्टार वापस चाहिए और उन्हें प्रॉपर वीआईपी फेसिलिटी मिले'
लोगों ने इस वीडियो पर कॉमेंट भी किया है। हालांकि, वीडियो पर जो कॉमेंट्स नजर आ रहे हैं, उसमें अधिकतर लोगों ने पुनीत सुपरस्टार को वापस लाने की मांग की है। लोगों ने कहा है- वी वॉन्ट बैक सुपरस्टार। एर ने कहा है- हमें वो वापस चाहिए और उन्हें प्रॉपर वीआईपी फेसिलिटी मिले। अगर वो आते हैं तो उन्हें 50% एक्स्ट्रा वोट मिलेंगे पिछली बार से। एक और ने कहा- अगर पुनीत सुपरस्टार फिर से आता है तो तीन फाइनलिस्ट तो पक्का है, एक खुद पुनीत, दूसरा अभिषेक मल्हान और तीसरा कोई भी एक फीमेल कंटेस्टेंट और जीत कोई भी सकता है, ये कहना थोड़ा मुश्किल है।
बायकॉट बिग बॉस ओटीटी कहते हुए लोगों ने कहा- पुनीत को वापस लाओ
कुछ ने कहा है- मैं चाह रहा था कि काश पुनीत और अभिषेक मल्हान के बीच की दोस्ती थोड़ा और देख पाता। कई लोगों ने बायकॉट बिग बॉस ओटीटी हैशटैग्स भी चलाया है और कहा है टीआरपी चाहिए तो पुनीत सुपरस्टार को वापस लाओ।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…