ब्रह्मोस और हिमार्स चीन का काल बनेंगे ये दो ब्रह्मास्त्र, फिलीपींस ने लगाया दांव
Updated on
27-07-2023 01:55 PM
मनीला: चीन के खिलाफ जंग के लिए फिलीपींस ने कमर कस ली है। इसके लिए फिलीपींस तेजी से अपनी सेना को आधुनिक बनाने का प्रयास कर रहा है। यही कारण है कि फिलीपींस भारत की सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल और अमेरिका के हिमार्स (HIMARS) रॉकेट सिस्टम को और ज्यादा खरीदने पर विचार कर रहा है। ब्रह्मोस दुनिया की सबसे तेज गति से उड़ने वाली सुपरसोनिक मिसाइल है। चीन के पास कोई ऐसा मिसाइल सिस्टम नहीं है, जो ब्रह्मोस को रोक सके। ठीक ऐसा ही हाल अमेरिका के हिमार्स रॉकेट सिस्टम का है। हिमार्स ने हाल में ही रूस-यूक्रेन युद्ध में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है। हिमार्स ने कई जगहों पर रूसी एयर डिफेंस
को तबाह करते हुए भीषण बमबारी की है।
फिलीपींस सेना प्रमुख ने बताया प्लान
फिलीपींस सेना प्रमुख रोमियो ब्राउनर ने आर्मी आर्टिलरी रेजिमेंट की 125वीं वर्षगांठ समारोह में भारतीय ब्रह्मोस और अमेरिकी हिमार्स को हासिल करने की योजना पर प्रकाश डाला। ब्राउनर ने देश के सैन्य आधुनिकीकरण के प्रयास में फिलीपींस की सेना के योगदान का जिक्र किया। उन्होंने आर्टिलरी रेजीमेंट के भविष्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आने वाले दिनों में आप एक मजबूत, अधिक घातक आर्मी आर्टिलरी रेजिमेंट देखेंगे। फिलहाल फिलीपींस आर्मी आर्टिलरी रेजिमेंट की 10 आर्टिलरी बटालियनें ज्यादातर शीत युद्ध के दौर के हथियारों का इस्तेमाल कर रही हैं।
तेजी से सैन्य ताकत बढ़ा रहा फिलीपींस
इसमें से पहले रेजिमेंट का ध्यान फिलीपींस द्वीपसमूह में आतंकवाद विरोधी अभियानों का समर्थन करना था। हालांकि, क्षेत्रीय तनाव और आधुनिक खतरों का ठीक से मुकाबला करने में आर्मी आर्टिलरी रेजिमेंट की अपर्याप्तता के बीच फिलीपींस ने क्षेत्रीय रक्षा मुद्रा की ओर बदलाव करना शुरू कर दिया है। इस कारण फिलीपींस की सेना को आधुनिक हथियार मिल रहे हैं। आर्टिलरी यूनिट को हाल में ही 12 ATMOS 2000 प्राप्त हुए थे, जो फिलीपींस सेना की पहली आटोमेटिक गन हैं। पिछले अभ्यासों में इन तोपों का नौसैनिक लक्ष्यों के किलाफ इस्तेमाल किया गया था, लेकिन ये आधुनिक युद्धपोतों के मुकाबले में अपर्याप्त हैं और इनकी संख्या सीमित है।
भारत से ब्रह्मोस और अमेरिका से हिमार्स खरीदेगा फिलीपींस
फिलीपींस की आर्टिलरी रेजिमेंट के पास कोई एंटी एयरक्राफ्ट सिस्टम नहीं है। फिलीपींस की सेना को हवाई खतरों के खिलाफ ऑटोकैनन और मशीनगनों पर निर्भर रहना पड़ता है। दूसरे शब्दों में इंट्रीग्रेटेड एयर एंड मिसाइल डिफेंस सिस्टम का अभाव है। इन कमियों को पूरा करने के लिए ब्राउनर ने कहा कि जल्द ही हामरे पार एंटी शिप मिसाइलें होंगी, हमारे पास एयर डिफेंस गन होगी, हमारे पास अगले कुछ साल में हिमार्स भी आ जाएंगे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिलीपींस जल्द ही भारत से ब्रह्मोस सुपरसोनिक एंटी शिप क्रूज मिसाइल को खरीद सकता है। इससे पहले फिलीपींस ने नौसेना के फिलीपीन मरीन कॉर्प्स के लिए ब्रह्मोस की तीन बैटरियों का ऑर्डर दिया था।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…