Select Date:

ब्रिटेन ने जेलेंस्की को दिया विनाशकारी 'स्टॉर्म शैडो' का दान, 250 किमी तक मार सकती है लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल

Updated on 12-05-2023 07:16 PM
लंदन : ब्रिटेन ने गुरुवार को पुष्टि की कि वह रूसी हमले के खिलाफ यूक्रेन की मदद के लिए उसे लंबी दूरी की क्रूज़ मिसाइलें भेज रहा है। ब्रिटिश रक्षा मंत्री बेन वालेस के मुताबिक, ब्रिटेन यूक्रेन को 'स्टॉर्म शैडो' मिसाइलें 'दान' दे रहा है। 'स्टॉर्म शैडो' में लंबी दूरी तक लक्ष्य को भेदने की क्षमता है और इसकी मारक क्षमता 250 किलोमीटर से ज्यादा है। इसे विमान से दागा जा सकता है। ब्रिटेन ने कहा कि इन मिसाइलों की आपूर्ति से यूक्रेन को अपने क्षेत्रों से रूसी सेना को पीछे धकेलने में मदद मिलेगी। 'हाउस ऑफ कॉन्म्स' में एक बयान में रक्षा मंत्री वालेस ने कहा, 'आज, मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि ब्रिटेन ने यूक्रेन को 'स्टॉर्म शैडो' मिसाइलें दान की हैं।'


उन्होंने कहा, 'इन हथियार प्रणालियों का दान यूक्रेन को रूस की निरंतर क्रूरता के खिलाफ खुद को बचाने का सबसे अच्छा मौका देगा। खासकर, यूक्रेन के असैन्य अवसंरचना को जानबूझकर निशाना बनाने के खिलाफ, जो अंततराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।' वालेस ने कहा, 'यूक्रेन को इसके (हमले के) खिलाफ अपना बचाव करने का अधिकार है। स्टॉर्म शैडो का उपयोग कर यूक्रेन अपने संप्रभु क्षेत्र से रूसी सेना को पीछे धकेलेगा।'

पिछले साल से मांग रहे जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की देश में पिछले साल संघर्ष शुरू होने के बाद से ही ऐसे हथियारों की मांग कर रहे थे लेकिन उनके अंतरराष्ट्रीय समर्थक लंबी दूरी के हथियार उन्हें प्रदान करने में संकोच कर रहे थे। उन्हें लग रहा था कि इससे कटुता बढ़ सकती है। लेकिन वालेस ने कहा कि प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने यह फैसला इसलिए लिया, क्योंकि रूस जानबूझकर असैन्य अवसंरचना को निशाना बना रहा है।

ब्रिटेन ने दी थी रूस को चेतावनी

वालेस ने कहा, 'इस साल, रूसी नेतृत्व ने बमों, मिसाइलों और ड्रोनों के जरिए नागरिकों और असैन्य बुनियादी ढांचे को व्यवस्थित रूप से निशाना बनाना जारी रखा है। पिछले छह महीनों की तुलना में जनवरी में अधिक अस्पतालों को निशाना बनाया गया है।' वालेस ने कहा कि उन्होंने अपने रूसी समकक्ष सर्गेई शोइगू को पिछले साल दिसंबर में यह चेतावनी देने के लिए पत्र लिखा था कि इस तरह के और हमले हुए तो ब्रिटेन यूक्रेन को और अधिक घातक हथियार दान कर सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.