ब्रिटेन ने पाकिस्तान में पहली बार तैनात किया महिला उच्चायुक्त, जानें कौन हैं जेन मैरियट
Updated on
16-06-2023 07:18 PM
इस्लामाबाद: ब्रिटेन ने गुरुवार को वरिष्ठ राजनयिक जेन मैरियट को पाकिस्तान में अपनी अगली उच्चायुक्त नियुक्त करने की घोषणा की। वह पाकिस्तान में ब्रिटेन की पहली महिला ब्रिटिश दूत होंगी। इस नियुक्ति से पहले मैरियट सितंबर 2019 से केन्या में ब्रिटिश उच्चायुक्त थीं। पाकिस्तान में वह क्रिश्चियन टर्नर की जगह लेंगी। टर्नर दिसंबर 2019 से पाकिस्तान में ब्रिटिश उच्चायुक्त थे और अपना कार्यकाल पूरा कर वह जनवरी में पाकिस्तान से चले गये। यहां ब्रिटिश उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान में पहली महिला ब्रिटिश उच्चायुक्त जेन मध्य जुलाई में अपना पदभार संभालने वाली हैं।''
मैरियट ने पाकिस्तान में नियुक्ति पर खुशी जताई
अपनी नियुक्ति की घोषणा पर मैरियट ने कहा कि वह पाकिस्तान में अगली ब्रिटिश उच्चायुक्त नियुक्त किये जाने पर बहुत रोमांचित हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जहां वह पहले दो बार जा चुकी हैं। केन्या में राजदूत बनने से पहले जेन मैरियट यूके की संयुक्त अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद रोधी इकाई की डायरेक्टर थीं। उस भूमिका में उनके पास क्रॉस-गवर्नमेंट और अंतरराष्ट्रीय हितधारकों के साथ काम करते हुए यूके की अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी रणनीतियों के समग्र डिजाइन की जिम्मेदारी थी।
मैरियट के पास काम का लंबा अनुभव
मैरियट ने 2001 में यूके सरकार के विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय को ज्वाइन किया था। इसके बाद उन्होंने कैबिनेट कार्यालय और गृह मंत्रालय में कई भूमिकाएं निभाईं। मैरियट ने मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका के लिए ज्वाइंट FCDO डायरेक्टर के रूप में काम किया है। वह 2013 से 2015 तक यमन की राजधानी सना में राजदूत रह चुकी हैं।
ईरान, अफगानिस्तान में भी कर चुकी हैं काम
इसके पहले वह तेहरान मे उप और कार्यवाहक राजदूत का पद संभाल चुकी हैं। उन्होंने अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि रिचर्ड हॉलब्रुक के सलाहकार के रूप में भी काम किया है। मैरियट ने इराक में दो और अफगानिस्तान में एक पोस्टिंग पूरी की है। उन्हें अल अमारा, इराक में सर्विसेज के लिए 2004 में ओबीई नियुक्त किया गया था।
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…