'एनिमल' को ब्रिटेन की सेंसर बोर्ड ने दी एडल्ट रेटिंग, फिल्म में घरेलू और यौन हिंसा के कई सीन
Updated on
27-11-2023 03:53 PM
रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर 'एनिमल' को लेकर बाजार का माहौल गर्म है। यह फिल्म चार दिन बाद 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ओपनिंग डे के लिए रविवार रात तक 2 लाख से अधिक टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इस तरह फिल्म ने 6.42 करोड़ रुपये की कमाई भी कर ली है। लेकिन इसी बीच ब्रिटेन की सेंसर बोर्ड से फिल्म को लेकर कुछ अंदर की खबरें आई हैं। ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन (BBFC) ने 'एनिमल' को 18+ रेटिंग दी है। बोर्ड की वेबसाइट पर फिल्म के बारे में बताया गया है कि इसमें हद से ज्यादा हिंसा के साथ ही यौन हिंसा और घरेलू हिंसा के भी कई सीन हैं। भारतीय सेंसर बोर्ड ने पहले ही डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म को A सर्टिफिकेट के साथ पास किया है।
BBFC की वेबसाइट पर फिल्म के सिनॉप्सिस में कहा गया है, 'यह एक डार्क हिंदी भाषी एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक आदमी किसी भी कीमत पर बदला लेने के लिए लगातार लड़ता रहता है। फिल्म में खूब सारा खून खराबा, घरेलू हिंसा और यौन शोषण के सीन हैं।'
एनिमल में हिंसा के सीन्स को मिली 5 रेटिंग
फिल्म को वॉयलेंस यानी 'हिंसा' के मामले में पांच अंक दिए गए हैं। इसमें फिल्म के कुछ सीन्स के स्पॅाइलर भी दिए गए हैं। लिखा गया है, 'एक आदमी दूसरे के गले पर चाकू से वार करता है। एक आदमी दो कैदियों की हत्या करने के लिए मांस काटने वाले चाकू का उपयोग करता है। जमकर चाकूबाजी हो रही है। घरेलू हिंसा के कई सीन हैं, जिनमें पुरुष घर की महिलाओं और बच्चों पर हमला करता है, उन्हें अपमानित करता है, उनके साथ जबरदस्ती करता है। लड़ाई के सीन्स में बंदूकें, ब्लेड और मुक्कों का भी बहुत इस्तेमाल किया गया है।'

फिल्म में खूब सारी गालियां, सेक्स सीन भी
फिल्म में गालियों का भी इस्तेमाल है। यौन हिंसा और ऐसे खतरनाक सीन्स के लिए भी 'एनिमल' को चार अंक मिले हैं। इसके विवरण में लिखा है, 'शादी के मेहमानों के सामने एक खून से लथपथ हत्यारा अपनी पत्नी के ऊपर लेटा हुआ है। यह दिखाया जाता है वह किसी अन्य महिला का बलात्कार करना चाहता था। एक अन्य सीन में एक पुरुष एक महिला को अपने प्यार में फंसाने के लिए उसके साथ सेक्स करता है और फिर उसे बेइज्जत करता है।'
'एनिमल' के ट्रेलर ने मचा रखा है धमाल
'एनिमल' का ट्रेलर पिछले दिनों ही रिलीज हुआ है और इसे जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला है। तीन दिनों में ट्रेलर को यूट्यूब पर 65M से अधिक बार देखा जा चुका है। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' भी उनकी पिछली दो फिल्मों, 'अर्जुन रेड्डी' और इसके हिंदी रीमेक 'कबीर सिंह' की यादें ताजा कर देती है, जहां हीरो की ऐसी मर्दानगी का महिमामंडन है, जो समाज के लिए, परिवार के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…