Select Date:

मोरारी बापू की रामकथा में पहुंचे ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक, जय सियाराम से शुरू की बात, देखें वीडियो

Updated on 16-08-2023 02:02 PM
नई दिल्ली : क्या आपने कभी ऐसा सोचा था कि कोई विदेशी प्रधानमंत्री कभी किसी हिंदू कथावाचक से रामकथा सुनने को पहुंचेगा? लेकिन ऐसा हो रहा है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) रामकथा सुनने को पहुंचे हैं। यह रामकथा (Ramkatha) हो रही थी ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी (Cambridge University) में और रामकथा कर रहे थे मुरारी बापू। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में मुरारी बापू (Murari Bapu) की रामकथा चल रही है। इसमें मंगलवार को अचानक से ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पहुंच गए।

लगाया जय सिया राम का जयकारा


ऋषि सुनक आम आदमी की तरह बापू के सामने चेयर पर बैठे। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री की तरह नहीं, बल्कि हिंदू होने के नाते रामकथा सुनने आए हैं। सुनक ने व्यास पीठ पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने संबोधन में सबसे पहले जय सिया राम का जयकारा लगाया। उन्होंने कहा कि एक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करना बड़ा कठिन होता है, इसलिए मुझे आशीर्वाद दें। उन्होंने कहा कि मुरारी बापू की रामकता में उपस्थित होना मेरे लिए सम्मान और खुशी की बात है।

मेरी डेस्क पर रहते हैं गणेश जी


ऋषि सुनक ने मुरारी बापू से कहा कि जैसे आपके मंच पर गोल्डन हनुमान जी का चित्र है, उसी तरह 11 डाउनिंग स्ट्रीट में, मैं अपनी डैस्क पर भगवान गणेश जी की एक मूर्ति रखता हूं और इस पर मुझे गर्व है। उन्होंने कहा, 'बापू आपके आशीर्वाद से हमारे ग्रंथों ने जो एक लीडर के लिए काम सुझाए हैं, वो मैं करने का प्रयास कर रहा हूं। आपकी ऊर्जा मुझे प्रेरणा देती है। आपने पिछले हफ्ते भारत में 12 ज्योतिर्लिंग में घूम घूमकर रामकथा की और इसके लिए 12000 किलोमीटर का भ्रमण किया। मैं सोचता रहा कि काश मैं भी उस यात्रा में वहां मौजूद होता।'

ब्रिटिश और हिंदू होने पर गर्व है

ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने कहा कि उन्हें बिटिश होने पर गर्व है और हिंदू होने पर गर्व है। उन्होंने बचपन में परिवार के साथ मंदिर जाने के समय को याद किया। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा मूल्य कर्तव्य या सेवा का है। सुनक ने मंच पर आरती में भी हिस्सा लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.