यासीन मलिक के लिए जागी ब्रिटिश एमपी सैम टेरी की हमदर्दी, पत्नी मुशाल से मिलकर कश्मीर पर दिया बेतुका बयान
Updated on
07-10-2023 02:12 PM
लंदन: ब्रिटेन की लेबर पार्टी के सांसद सैम टेरी ने पिछले दिनों कुछ ऐसा किया है जिसके बाद उनकी आलोचना हो रही है। सैम टैरी सितंबर महीने के अंत में पकिस्तान के दौरे पर गए थे। यहां पर उन्होंने कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक की पत्नी मुशाल मलिक से मुलाकात की है। उन्होंने मुशाल की मीटिंग के बाद अपनी फोटोग्राफ्स शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने यासीन मलिक को भारत का राजनीतिक कैदी तक करार दे दिया है। यासीन मलिक पिछले चार सालों से तिहाड़ जेल में बंद है। भारत में विशेषज्ञ अब सैम से सवाल पूछ रहे हैं।
मुशाल के साथ इमोशनल मीटिंग सैम ने ट्वीट किया और लिखा, 'मुशाल हुसैन मलिक मानवाधिकार कार्यकर्ता और एक राजनीतिक कैदी यासीन मलिक की पत्नी के साथ एक भावनात्मक मुलाकात, जिसे भारत सरकार ने गैरकानूनी रूप से हिरासत में लिया है। मैं उनकी ओर से ब्रिटिश सरकार से तुरंत अपील करूंगा।' सैम यह भूल गए कि यासीन एक आतंकी है जिसने सन् 1990 के दशक की शुरुआत में कश्मीर में कई पंडितों का कत्ल किया था। ऐसे में उनकी इस ट्वीट भी कई लोग अब सवाल कर रहे हैं। इसके अलावा सैम ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से भी मुलाकात की।
भारत कर रहा कश्मीर में अत्याचार सैम के साथ मुलाकात में कश्मीरी मूल के नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था। सैम ने इसके साथ ही पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) का दौरा भी किया। सैम का दावा है कि मुजफ्फराबाद में जब वह श्मीरी विस्थापितों के शरणार्थी शिविर का दौरा कर रहे थे तो उन्होंने काफी दिल दुखाने वाली कहानियां सुनीं। किया। सैम की मानें तो इन विस्थापित लोगों ने उन्हें भारत के हिस्से वाले कश्मीर में भयानक आतंक और हिंसा की कहानी बताई। इसकी वजह से उन्हें यहां से भागना पड़ा और ये सभी कहानियां दिल दुखाने वाली थीं। भारत पर लगाए कई आरोप सैम टेरी ने अल्वी के सुर में सुर मिलाते हुए जम्मू कश्मीर में मानवाधिकार हनन की बातें कहीं। उन्होंने कहा कि भारत में अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न हो रहा है और यह गहरी चिंता की बात है। सैम टेरी की मानें तो भारत अब चरमपंथी हिंदुत्व विचारधारा से प्रभावित है। इसका मकसद अल्पसंख्यकों, विशेषकर मुसलमानों को हाशिए पर धकेलना है। अल्वी ने सैम टेरी के सामने भारत पर बेतुके आरोप लगाए और कहा कि भारत कश्मीर की जनसांख्यिकीय को बदलने की कोशिश कर रहा है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…