ब्रिटनी स्पीयर्स आधी रात को तकिया-चादर से खुद को ढककर होटल से निकलीं, अब कहा- इसमें मेरी मां भी शामिल थीं
Updated on
03-05-2024 02:17 PM
ब्रिटनी स्पीयर्स की एक तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। इस तस्वीर में यामी सिंगर बेडशीट से लिपटी नजर आ रही हैं। खबर है कि लॉस एंजिल्स के किसी होटल में अपने बॉयफ्रेंड रिचर्ड सेलिज से उनकी जबरदस्त लड़ाई हुई है और वह जिस हाल में थीं वैसे ही बाहर निकल गईं।
42 साल की ब्रिटनी को गुरुवार सुबह ही लॉस एंजिल्स में पॉश हॉलीवुड होटल से बाहर निकलते देखा गया, जहां कुछ लोगों ने उनका फोटो भी खींच लिया। इमर्जेंसी सर्विस की तरफ से एक महिला के घायल होने की रिपोर्ट भी सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में ब्रिटनी ने अपने शरीर को बेडशीट से कवर कर रखा है। वह इन झलकियों में काफी स्ट्रेस में भी दिख रही हैं। यहां तक कि वहां मौजूद लोगों ने पाया कि उनके पैर में चप्पल तक नहीं था।
स्पीयर्स अपने कमरे से बिना कपड़ों और चप्पल के ही निकल गईं
अब इस तरह के फेमस औऱ पॉप्युलर सिंगर का यूं होटल के बाहर दिखना चिंता का विषय बन गया है। टीएमजेड की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटनी की अपने बॉयफ्रेंड प्रेमी पॉल रिचर्ड सोलिज़ के साथ बहस इतनी तीखी हो गई कि स्पीयर्स अपने कमरे से बिना कपड़ों और चप्पल के ही निकल गईं। खबर है कि उनके पैरों में चोट भी लगी है।
ब्रिटनी ब्लैंकेट से लिपटी थीं और तकिया से खुद को ढंक रखा था
घटना स्थल पर एक एम्बुलेंस को बुलाया गया था। लॉस एंजिल्स के इमर्जेंसी डिपार्टमेंट के अधिकारी ब्रायन हम्फ्रे ने पेज सिक्स को जानकारी दी और बताया कि रात 1:00 बजे के करीब एम्बुलेंस परिसर में पहुंचीऔर वहां पुलिस विभाग को नहीं बुलाया गया। उन्होंने बताया कि ब्रिटनी कंबल में लिपटी थीं और उनके बिखरे हुए थे। उन्होंने तकिया से खुद को ढंक रखा था और नंगे पैर होटल से बाहर निकलती दिखी थीं। बताया जाता है कि होटल में एम्बुलेंस बुलाया तो गया लेकिन वह उसमें नहीं चढ़ीं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…