भाई, थार तो है भी नहीं मेरे पास... रैपर बादशाह और उनकी टीम ने ट्रैफिक चालान कटने के आरोपों को बताया झूठा
Updated on
18-12-2024 03:24 PM
मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह को लेकर दो दिन पहले यह खबर आई कि गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस ने उनका चालान काटा है। बताया गया कि सिंगर करण औजला के कॉन्सर्ट में जाने के दौरान बादशाह सड़क की गलत साइड पर गाड़ी चला रहे थे, उनकी महिंद्रा थार एसयूवी में तेज आवाज में संगीत बज रहा था। लिहाजा, लापरवाही बरतने के लिए उन पर यातायात पुलिस ने ₹15,000 का जुर्माना लगाया। लेकिन अब बादशाह ने इन दावों को खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि ना तो उनके पास कोई थार है और ना ही वो उस दिन वो SUV चला रहे थे और ना ही उस थार में थे, जिसका चालान कटा है।
बादशाह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, 'भाई थार तो है भी नहीं मेरे पास, ना मैं ड्राइव कर रहा था उस दिन। मुझे तो सफेद रंग की वेलफायर (टोयोटा) में ले जाया जा रहा था, और हम हमेशा पूरी जिम्मेदारी के साथ ड्राइव करते हैं, चाहे गाड़ियां हो या फिर चाहे गेम।'
बादशाह की टीम ने जारी किया लंबा-चौड़ा बयान
बादशाह से इतर उनकी टीम ने भी मामले में एक बयान जारी किया है। इसमें लिखा है, 'हम 15 दिसंबर, 2024 को करण औजला कॉन्सर्ट के बाद बादशाह से जुड़ी एक ट्रैफिक उल्लंघन की घटना को लेकर खंडन करना चाहते हैं। ये बादशाह को बदनाम करने वाली झूठे आरोप और रिपोर्ट्स हैं। इनमें आरोप लगाया गया है कि बादशाह ट्रैफिक उल्लंघन में शामिल थे, खासकर कि वह सड़क के गलत साइड पर गाड़ी चला रहे थे। हम साफ करना चाहते हैं कि यह आरोप पूरी तरह से झूठे हैं। कॉन्सर्ट की रात, बादशाह एक सफ़ेद टोयोटा वेलफ़ायर (HR 55 AU 3333) में सवार थे, जो बख्शी ट्रांसपोर्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की गाड़ी थी। इसे एक लाइसेंस प्राप्त पेशेवर ड्राइवर चला रहा था। हमारी टीम के साथ टोयोटा वेलफायर अलावा तीन टोयोटा इनोवा क्रिस्टास शामिल थे। कथित घटना के दौरान बादशाह किसी भी समय इनमें से कोई भी गाड़ी नहीं चला रहे थे।'
'हमारी टीम की किसी गाड़ी का नहीं कटा चालान'
इस बयान में आगे कहा गया है, 'हम ट्रैफिक उल्लंघन मामले में बादशाह या उनकी टीम के किसी भी तरह से शामिल होने के आरोप से इनकार करते हैं। ना तो हमारी कोई गाड़ी सड़क के गलत साइड पर चलाई गई और ना ही बादशाह या उनकी टीम से जुड़े किसी भी दूसरी गाड़ी पर कोई जुर्माना लगाया गया। हम इस मामले में आधिकारिक जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। उस शाम को हमारे आने-जाने से लेकर ठहरने तक के जो भी कागजात हैं, वह जांच अधिकारी को उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।'
ट्रैफिक DCP वीरेंद्र विज ने कही थी ये बात
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुग्राम के ट्रैफिक DCP वीरेंद्र विज ने अपने एक बयान में कहा कि बादशाह तीन में से किसी एक गाड़ी में थें, हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि वो गाड़ी कौन सी थी। विज ने बताया, 'जिस थार का चालान कटा है, वो पानीपत के दीपेंद्र हुड्डा के नाम से रजिस्टर्ड है। वही गाड़ी ड्राइव भी कर रहे थे। उन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल मिलाकर 15,500 रुपये का ऑनलाइन चालान लगा है।'
पुलिस PRO ने लिया था बादशाह के काफिले का नाम
इससे पहले गुरुग्राम पुलिस के PRO संदीप कुमार ने अपने एक बयान में कहा, '15 दिसंबर को खबर मिली कि सोहना रोड पर तीन गाड़ियां सड़क की गलत दिशा में चल रही हैं। वहां एक म्यूजिक इवेंट भी था। नंबर प्लेट की जांच के आधार पर रॉन्ग साइड से गाड़ी चलाने और खतरनाक ड्राइविंग के लिए 15,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। जांच में यह भी पता चला कि ये गाड़ी सिंगर बादशाह के काफिले में से है। बाकी की दो गाड़ियों में टेम्पररी नंबर प्लेट लगे थे। फिलहाल जांच जारी है।'
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…