चुलबुली मनीषा रानी को मिला पावर स्टार पवन सिंह का सपोर्ट, बोले- बिहार की बेटी ही जीतेगी ट्रॉफी
Updated on
29-06-2023 09:30 PM
'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' की सबसे चुलबुली और क्यूट सी मनीषा रानी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस उनके और जद हदीद की केमिस्ट्री को काफी पसंद कर रहे हैं। खुद सलमान खान भी मनीषा की तारीफ कर चुके हैं। अब भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह ने मनीषा रानी को सराहा है। उनकी जमकर तारीफ की है। एक्टर का वीडियो सामने आया है जिसमें वह फैंस से सपोर्ट कर रहे हैं कि मनीषा को सपोर्ट कीजिए ताकि वह बिग बॉस ओटीटी की ट्रॉफी जीतकर ही घर आए।
मनीषा रानी ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से Pawan Singh से मिले प्यार और दुलार के वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'थैंक्यू भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार। हमें बहुत खुशी है कि आपका सपोर्ट मिल रहा है।'
मनीषा रानी के लिए पवन सिंह ने क्या कहा
बिहार की बेटी Manisha Rani को लेकर पवन सिंह कहते हैं, 'आप सभी से एक अनुरोध है। हमारे भोजपुरी परिवार और बिरादरी की मनीषा रानी बिग बॉस में गई हैं। आप सब उन्हें इतना प्यार दें ताकि वह बिग बॉस के घर से बिहार की बेटी ही जीतकर आए।'
फैंस ने भी की चुलबुली मनीषा रानी की तारीफ
वहीं फैंस का रिएक्शन भी सामने आने लगा। ज्यादातर यूजर्स ने मनीषा की तारीफ की। कुछ ने कहा कि वह बहुत ही साफ दिल इंसान हैं, जो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में अच्छा गेम खेल रही हैं। एक यूजर ने तो ये भी लिखा कि मनीषा इस गेम के लिए परफेक्ट हैं। वह अपना स्टैंड भी खुलकर रखती हैं तो एंटरटेन भी करती हैं।
मनीषा को घर में भी सब पसंद कर रहे हैं
मालूम हो, मनीषा रानी 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट में से एक हैं। जिन्हें घर में भी खूब प्यार मिल रहा है। उनकी अभिषेक मल्हान वाले ग्रुप से भी ठीक बनती हैं तो पूजा भट्ट भी उनका कई बार सपोर्ट कर चुकी हैं। वैसे शो में उनकी पक्की सहेली बेबीका बनी हैं जिनसे उनकी दो-चार बार नोकझोंक भी हो चुकी है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…