हरेक शेयर पर 120 रुपये का बंपर फायदा! आज खुल रहा IPO, ऐसा मौका फिर नहीं मिलेगा
Updated on
30-10-2023 03:03 PM
नई दिल्ली: घरेलू सामान और स्टेशनरी प्रोडक्ट्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी सेलो वर्ल्ड लिमिटेड का आईपीओ आज मार्केट में दस्तक दे रहा है। 1900 करोड़ रुपये के इस इश्यू के लिए का प्राइस बैंड 617 से 648 रुपये प्रति शेयर फिक्स किया गया है। यह इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल है और इसमें एक शेयर भी फ्रेश जारी नहीं किए जा रहे हैं। कंपनी अपने कर्मचारियों को प्रति शेयर 61 रुपये की छूट दे रही है। ग्रे मार्केट में कंपनी का अनलिस्टेड शेयर 100 रुपये से ज्यादा प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा है। यानी लिस्टिंग पर निवेशकों की चांदी होनी तय है। अगर आप भी इस पर दांव खेलने की तैयारी में हैं तो यहां जानिए सबकुछ।
मुंबई की सेलो वर्ल्ड के आईपीओ पर एक नवंबर, 2023 तक निवेश किया जा सकता है। इसका 35 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 50 फीसदी और नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 15 फीसदी हिस्सा रिजर्व है। इसमें मिनिमम लॉट 23 इक्विटी शेयरों का है। यानी रिटेल इन्वेस्टर्स को कम से कम 14,904 रुपये निवेश करने होंगे। अधिकतम 299 शेयरों के लिए बोली लगाई जा सकती है। यानी रिटेल इन्वेस्टर्स कम से कम 14,904 रुपये और अधिकतम 1,93,752 करोड़ रुपये निवेश कर सकते हैं।
जीएमपी
कंपनी ने 10 करोड़ रुपये के शेयर अपने कर्मचारियों के लिए रिजर्व कर रखे हैं। शेयरों का अलॉटमेंट छह नवंबर को होगा। असफल निवेशकों को सात नवंबर को रिफंड मिल जाएगा। शेयरों की लिस्टिंग नौ नवंबर को BSE और NSE पर की जाएगी। आईपीओ से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 567 करोड़ रुपये जुटाए। ग्रे मार्केट में कंपनी का अनलिस्टेड शेयर 120 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा है। यानी इसके 768 रुपये पर लिस्ट होने की उम्मीद की जा रही है। सेलो वर्ल्ड के देश में कुल 13 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का रेवेन्यू 1,796.66 करोड़ रुपये रहा।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…