इंदौर से नौकरी के लिए आईं, सेक्स रैकेट में फंसा दी गईं, मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया पर्दाफाश
Updated on
19-08-2023 01:25 PM
मुंबई: मुंबई क्राइम ब्रांच ने नौकरी के नाम पर महिलाओं को सेक्स रैकेट में फंसाने के मामले का पर्दाफाश किया है। इंदौर की तीन महिलाएं नौकरी के लिए मुंबई आईं। उन्हें एक इवेंट कंपनी में नौकरी मिल भी गई, लेकिन बाद में उन्हें देह व्यापार करने के लिए मजबूर कर दिया गया। दहिसर क्राइम ब्रांच ने इन तीनों महिलाओं को एक ट्रैप के बाद रेस्क्यू करवाया और दो लोगों को गिरफ्तार किया।
रेस्क्यू कराई तीन महिलाओं में दो सगी बहने हैं, जबकि तीसरी महिला दोनों बहनों के गांव की है। तीनों को उनके पति प्रताड़ित करते थे, इसलिए वह पति से अलग हो गईं और काम के सिलसिले में कुछ महीने पहले मुंबई आईं। उन्हें कुछ लोगों के जरिए तथाकथित तौर पर एक इवेंट कंपनी से जुड़े नीलेश पाटील का पता चला। उन्होंने उससे संपर्क किया। छोटे से इंटरव्यू के बाद तीनों को नौकरी मिल गई। उन्हें अलग-अलग जगह इवेंट के बहाने भेजा जाने लगा।
बाद में नीलेश पाटील ने इन तीनों महिलाओं के फोटो अलग-अलग वॉट्सऐप ग्रुप में भेजने शुरू कर दिए। ग्राहक इन महिलाओं में किसी एक की फोटो सेलेक्ट करते थे और बाद में नीलेश उस लड़की को कहता था कि तुम्हें आज एक शो में इस या उस होटेल में जाना है। होटेल का कमरा ग्राहक बुक करता था। नीलेश का ड्राइवर नरेंद्र देवडे लड़की को लेकर उस होटेल ले जाता था। नीलेश को बदले में ग्राहक से 15 हजार रुपये मिलते थे।
जब डीसीपी राज तिलक रौशन को इस सेक्स रैकेट का पता चला, तो उन्होंने दहिसर क्राइम ब्रांच जांच करने को कहा। एक फर्जी ग्राहक तैयार किया गया और नीलेश पाटील से संपर्क किया गया। जैसे ही फर्जी ग्राहक नीलेश से मिलने गया, इंस्पेक्टर विलास भोसले, दिलीप तेजनकर और एपीआई विजय रासकर की टीम ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया। उसका ड्राइवर भी पकड़ा गया।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…