भारत के पलटवार से कनाडा की अकड़ पड़ी ढीली, ट्रूडो की विदेश मंत्री ने जताई 'प्राइवेट टॉक' की इच्छा
Updated on
04-10-2023 01:44 PM
ओटावा: भारत और कनाडा के बीच तनाव सुलझता नहीं दिख रहा है। भारत ने अब कनाडा के 41 राजनयिकों को देश छोड़ने के लिए कह दिया है। इसके बाद रिश्तों के और तनावपूर्ण होने की आशंका बढ़ गई है। लेकिन इस बीच कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की विदेश मंत्री का बड़ा बयान आया है। विदेश मंत्री मेलोनी जॉली ने अब भारत के साथ अकेले में यानी प्राइवेट वार्ता की बात कही है। जोली ने कहा है कि वह चाहती हैं भारत और कनाडा के बीच सभी मसलों का हल हो जाए और इसके लिए वह अकेले में बात करना चाहती हैं।
भारत सरकार के संपर्क में कनाडाई मंत्री ने कहा, 'हम भारत सरकार के संपर्क में हैं। हम कनाडा के राजनयिकों की सुरक्षा को बहुत गंभीरता से लेते हैं। हम निजी तौर पर बातचीत करना जारी रखेंगे क्योंकि हमारा मानना है कि राजनयिक बातचीत निजी रहने पर ही सबसे अच्छी होती है।' मंगलवार को भारत ने कनाडा को 10 अक्टूबर तक करीब 41 राजनयिकों को वापस बुलाने का आदेश दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार ने समय सीमा के बाद देश में रहने वाले किसी भी कनाडाई राजनयिक की राजनयिक प्रतिरक्षा छीनने की भी धमकी दी है।
भारत के कड़े तेवर फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने कनाडा से अपनी राजनयिक उपस्थिति 62 से घटाकर 41 राजनयिकों तक करने की रिक्वेस्ट की है। हालांकि अभी तक, न तो भारत और न ही कनाडा ने आधिकारिक तौर पर इस पर कोई प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार को ही ट्रूडो ने कहा कि उनका देश भारत के साथ तनाव को आगे बढ़ाने के बारे में नहीं सोच रहा है। उनका कहना था कि कनाडा नई दिल्ली के साथ जिम्मेदारीपूर्वक और रचनात्मक रूप से जुड़ना जारी रखेगा। ट्रूडो ने कहा कि उनकी सरकार कनाडा के परिवारों की मदद के लिए भारत में जमीन पर रहना चाहती है।
ट्रूडो ने लगाए 'बेतुके' आरोप ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर जो कि कनाडा का नागरिक था, उसकी हत्या में भारतीय एजेंटों की 'संभावित' संलिप्तता का आरोप लगाया है। उसके बाद से ही दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध खराब हो गए हैं। निज्जर की 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया में दो नकाबपोश बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। भारत ने आरोपों को 'बेतुका' और 'प्रेरित' बताते हुए खारिज कर दिया है। कनाडा ने इसके बाद भारत के एक राजनयिक को देश से निकाल दिया था। इसके बदले भारत सरकार ने भी एक सीनियर कनाडाई राजनयिक को भी निकाल दिया था।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…