रॉयटर्स के मुताबिक अगले महीने कनाडा में करीब 75 हजार से अधिक लोगों के लोन रिन्यू होने वाले हैं। यानी जिन लोगों ने पांच साल पहले सिर्फ 2 फीसदी के फिक्स्ड रेट पर लोन लिया था, अब उन्हें 6-7 फीसदी तक की ब्याज दरों के हिसाब से लोन चुकाना होगा। जिसका असर उनकी ईएमआई पर होगा। रिपोर्ट के मुताबिक अगले कुछ महीनों में 75000 होम बायर्स को मार्गेज को रिन्यू करना है। इसके बाद अगले साल करीब 146 अरब डॉलर के होम लोन रिन्यू होंगे। ब्याज दरों में पिछले पांच में हुई बड़ी बढ़ोतरी के चलते लोगों पर इसका बड़ा असर होने वाला है। लोन रिन्यू और बढ़ी हुई ब्याज दरों के कारण सिर्फ कर्जदारों पर असर नहीं पड़ेगा, बल्कि प्रॉपर्टी मार्केट, रियल एस्टेट पर भी दबाव आएगा। लोन डिफॉल्ट के मामले बढ़ सकते हैं, जिसका दबाब बैंकिंग सेक्टर पर पड़ेगा। ईएमआई बढ़ने से लोगों के खर्चों पर तगड़ा असर पड़ेगा और अर्थव्यवस्था में मांग नीचे आएगी। इसका असर कई सेक्टर्स पर देखने को मिल सकता है। सीधे-सीधे असर कनाडा की इकॉनमी पर पड़ने वाला है।