Select Date:

कनाडा को भारी पड़ेगी भारत से दुश्मनी, नहीं सुधरे ट्रूडो तो हो सकता है 70 करोड़ डॉलर का घाटा, जानें कैसे

Updated on 06-10-2023 01:32 PM
ओटावा: आतंक समर्थक 'कनाडा' के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने जब हरदीप सिंह निज्जर का मुद्दा उठाया था तो उन्होंने भारत के उस पलटवार की उम्मीद नहीं की थी, जैसा उन्हें मिला। कनाडा ने जब भारतीय राजनयिक को निष्कासित किया तो भारत ने भी ऐसा ही किया। इतना ही नहीं भारत ने कनाडा को अपने 40 राजनयिकों को वापस बुलाने को कहा है। अब खुलासा हुआ है कि खालिस्तान समर्थकों की गोद में बैठे ट्रूडो भारत से पंगा लेकर 70 करोड़ डॉलर का नुकसान कराने वाले हैं।

इमेजइंडिया इंस्टीट्यूट ने निष्कर्ष निकाला है कि 2024 में हायर स्टडी करने गए छात्रों की संख्या में मात्र 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई तो भी कनाडा की अर्थव्यवस्था को 700 मिलियन यानी 70 करोड़ डॉलर का घाटा लगेगा। कनाडा में हर साल हायर स्टडी के लिए पहुंचने वाले छात्रों में सबसे बड़ी संख्या भारतीय छात्रों की होती है। हर साल भारत से लगभग दो लाख बच्चे कनाडा पढ़ने जाते हैं। साल 2022 में लगभग 225,000 भारतीय छात्रों को कनाडा का वीजा दिया गया था।

छात्रों में भय


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इमेजइंडिया के अध्यक्ष रोबिंदर सचदेव ने कहा कि भारतीय छात्र हर साल तीन बैचों में कनाडा जाता हैं। ये हैं जनवरी, मई और सितंबर। उन्होंने कहा कि जनवरी में प्रवेश के दौरान लगभग एक तिहाई या 66,000 लोग कनाडा जाते हैं। अध्ययन में कहा गया है कि भारत और कनाडा के बीच चल रहा गतिरोध भारती छात्रों के बीच भय मनोविकृति पैदा कर रहा है, जिससे कनाडा को पसंद करने वाले छात्रों की संख्या में गिरावट आ सकती है।

कितना लगेगा कनाडा को घाटा

अध्ययन के मुताबिक कनाडा में प्रत्येक भारतीय छात्र का औसत कुल खर्च 16000 डॉलर है। उन्होंने कहा कि इसमें लैपटॉप की खरीद, आवास लागत, बैंक सिक्योरिटी और एयर टिकट शामिल है। दो साल का अध्ययन और रहने का कुल खर्च 53000 डॉलर प्रति छात्र आता है। दो वर्षों में एक भारतीय छात्र कनाडा की अर्थव्यवस्था में लगभग 69,000 डॉलर डालते हैं। स्टडी में कहा गयाहै कि अगर जनवरी के बैच के रजिस्ट्रेशन में सिर्फ 5 फीसदी कमी होती है तो इससे 23 करोड़ डॉलर का नुकसान होगा। मई और सितंबर में होने वाली कमी 69 करोड़ डॉलर का नुकसान कराएगी। इसके अलावा यह छात्र जब वीजा के लिए अप्लाई नहीं करेंगे तो उससे भी 30 लाख डॉलर का घाटा कनाडा को होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.