Select Date:

IMF की हर शर्त को नहीं मान सकते... खैरात देने वाले को ही आंख दिखा रहा 'भिखारी' पाकिस्तान

Updated on 16-06-2023 07:21 PM
इस्लामाबाद: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने पाकिस्तान के बजट की आलोचना की है। आईएमएफ का कहना है कि पाकिस्तान सरकार 2023-24 के बजट में टैक्स बेस को व्यापक बनाने में फेल साबित हुई है। इसके बाद से कंगाली की दहलीज पर खड़ा पाकिस्तान आगबबूला है। पाकिस्तानी वित्त मंत्री इशाक डार ने आईएमएफ के बयान के चंद घंटों के अंदर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाकिस्तान एक संप्रभु देश और वह कर्ज देने वाले की सभी शर्तों को नहीं स्वीकार सकता है। पाकिस्तान के इस घमंडी रवैये से यह तो साफ हो गया है कि उसे फिलहाल आईएमएफ से कर्ज नहीं मिलने वाला है। ऐसे में पाकिस्तान के सामने पुराने कर्जों को समय पर चुकाने का संकट पहले की ही तरह बना हुआ है। अगर पाकिस्तान एक भी किश्त को चुकाने चूकता है तो उसे डिफॉल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

आईएमएफ पर गरजे पाकिस्तानी वित्त मंत्री

वित्त और राजस्व पर पाकिस्तानी सीनेट की स्थायी समिति को संबोधित करते हुए उन्होंने हाल में ही पेश किए गए बजट में दी गई टैक्स छूट पर आईएमएफ की आपत्ति का जवाब दिया। इशाक डार ने कहा कि पाकिस्तान एक संप्रभु देश है और आईएमएफ से सब कुछ स्वीकार नहीं कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि एक संप्रभु देश के रूप में, इस्लामाबाद को कुछ कर रियायतें देने का अधिकार होना चाहिए। आईएमएफ चाहता है कि हम किसी भी क्षेत्र में टैक्स रियायतें न दें।

पाकिस्तानी सीनेटरों को दिया आश्वासन

पाकिस्तानी वित्त मंत्री ने सीनेटरों को आश्वासन दिया कि सरकार को पता है कि राजस्व पैदा करने के लिए कितना टैक्स इकट्ठा करने और बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि सरकार ने आगामी बजट में टैक्स के लक्ष्य को 7.2 ट्रिलियन रुपये से बढ़ाकर 9.2 ट्रिलियन रुपये कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य टैक्स छूट से अलग है। टैक्स मुक्त क्षेत्रों से कोई बजट नहीं आ रहा है। हम इस पर आईएमएफ को भरोसे में लेंगे। मंत्री ने यह भी कहा कि नए बजट में सरकार आर्थिक विकास के लिए चार ड्राइवर्स (चालकों) पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

पाकिस्तानी वित्त मंत्री ने युवाओं को लुभाने की कोशिश की

उन्होंने आईटी क्षेत्र को दिए गए पैकेज के बारे में भी बताया, जिसमें कहा गया कि सरकार आईएमएफ की मांगों पर आईटी क्षेत्र में युवाओं को रियायतें देने पर प्रतिबंध नहीं लगा सकती है। पाकिस्तान के संघीय मंत्री ने कहा कि हम आईटी क्षेत्र में विकास के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने अगले पांच वर्षों में आईटी निर्यात में 15 अरब डॉलर हासिल करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा, 'इस साल आईटी निर्यात 2.5 अरब डॉलर था जो बहुत कम है। हम आने वाले साल में आईटी निर्यात को 4.5 अरब डॉलर तक ले जाना चाहते हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ साजिश का लगाया आरोप
बड़े पैमाने पर डिफॉल्ट होने के बारे में बात रहते हुए इशाक डार ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ भू-राजनीति हो रही है, इसलिए देश डिफॉल्ट करता है। डार ने कहा कि विदेशी दुश्मन चाहते हैं कि पाकिस्तान एक और श्रीलंका में बदल जाए और फिर आईएमएफ इस्लामाबाद के साथ बातचीत करे। पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान अधिनियम में किए गए संशोधनों की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि संशोधनों के कारण एक देश के भीरत एक और देश का निर्माण हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि स्टेट बैंक अधिनियम में किए गए संशोधन टिकाऊ नहीं हैं। वित्त मंत्री के मुताबिक, एसबीपी के नियामक कानूनों में बदलाव किए गए थे लेकिन वे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.