Select Date:

व्हाइट हाइस के दरवाजे से टकराई कार:सीक्रेट सर्विस ने ड्राइवर को गिरफ्तार किया

Updated on 09-01-2024 01:29 PM

अमेरिका में एक शख्स ने सोमवार को व्हाइट हाउस के दरवाजे में अपनी कार घुसा दी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति की सिक्योरिटी के लिए जिम्मेदार सीक्रेट सर्विस ने बताया कि वो मामले की जांच कर रहे हैं।

घटना के दौरान राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में मौजूद नहीं थे। घटना अमेरिकी समयानुसार शाम 6 बजे की है। गाड़ी की टक्कर व्हाइट हाउस के नॉर्थ ईस्ट साइड की तरफ के कॉम्प्लेक्स में हुई। घटना के वक्त राष्ट्रपति बाइडेन व्हाइट हाउस में मौजूद नहीं थे।

सीक्रेट सर्विस ने ड्राइवर का नाम नहीं बताया
सीक्रेट सर्विस ने कहा है कि वो ड्राइवर से पूछताछ कर रहे हैं। ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने जानबूझ कर व्हाइट हाउस के दरवाजे में टक्कर मारी थी या वो महज एक सामान्य दुर्घटना है।
सीक्रेट सर्विस ने ड्राइवर के नाम का भी खुलासा नहीं किया है और न ही उस पर कोई क्रिमिनल चार्ज लगाए गए हैं।

पिछले महीने भी राष्ट्रपति बाइडेन के काफिले की एक गाड़ी में एक शख्स ने टक्कर मार दी थी। हालांकि, बाद में उसे रिहा कर दिया गया था। उस पर शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप लगे थे।

2023 में ट्रक लेकर व्हाइट हाउस में घुसा था भारतीय मूल का शख्स
अमेरिका में पिछले साल 19 साल के एक भारतीय मूल के युवक ने व्हाइट हाउस के पास सिक्योरिटी बैरियर में ट्रक से टक्कर मार दी थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के मुताबिक आरोपी की पहचान साई वार्षिथ कंडुला के तौर पर हुई थी।

पूछताछ में उसने बताया था कि वो सरकार पर नियंत्रण कर राष्ट्रपति जो बाइडेन को मारना चाहता था। इसके लिए 6 महीने से प्लानिंग कर रहा था। आरोपी ने व्हाइट हाउस के पास लाफायेट स्क्वायर के नॉर्थ बैरियर पर टक्कर मारी थी। वार्षिथ ने खुद को नाजी समर्थक कहा था। पूछताछ में उसने बताया था कि वो हिटलर से काफी प्रभावित है, क्योंकि वो एक ताकतवर नेता था।

6 मंजिल का आलिशान भवन है व्हाइट हाउस
अमेरिकी राष्ट्रपति भवन (व्हाइट हाउस) 6 मंजिलों का आलीशान भवन है। इसे बनने में करीब 8 साल का समय लगा था। इसका निर्माण 1792 से शुरू होकर 1800 तक पूरा हुआ था। इसे आयरलैंड के जेम्स होबन ने डिजाइन किया था। यह भवन करीब 18 एकड़ के विशाल एरिया में फैला है। हालांकि, शुरू से ही इसका नाम व्हाइट हाउस नहीं था। निर्माण के समय इसका नाम 'प्रेसीडेंट्स पैलेस' या 'प्रेसीडेंट मैंशन' हुआ करता था.

व्हाइट हाइस में 132 कमरे, 35 बाथरूम और 412 दरवाजे, 147 खिड़कियां, 28 अंगीठी, 8 सीढ़ियां और तीन लिफ्ट और दो बेसमेंट भी हैं। इसमें दो पब्लिक फ्लोर हैं और बाकी के फ्लोर राष्ट्रपति के लिए हैं। व्हाइट हाउस के कमरों को कई तरह की शैलियों में सजाया गया है, जिनमें उत्कृष्ट कला और साज-सामान रखे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.