अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के काफिले के वाहन को कार ने मारी टक्कर, पत्नी जिल भी थीं साथ
Updated on
18-12-2023 01:49 PM
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के काफिले की कार को रविवार रात एक एसयूवी ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। ये तब हुआ जब राष्ट्रपति बाइडेन विलमिंगटन डेलावेयर में अपने कैंपेन कार्यालय से निकल रहे थे। बाइडेन के साथ उनकी पत्नी, फर्स्ट लेडी जिल भी मौजूद थीं। हालांकि बाइडेन और जिल को इस हादसे में कोई चोट नहीं आई और दोनों पूरी तरह से सुरक्षित हैं। अभी तक की जांच में सामने आया है कि गलती से कार सवार ने राष्ट्रपति के काफिले के वाहन को टक्कर मारी थी। हालांकि इस घटना से कुछ समय के लिए उपापोह क स्थिति जरूर पैदा हो गई थी।
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने घटना के बारे में बताया कि बाइडेन से लगभग 130 फीट (40 मीटर) दूर एसयूवी ने दूसरे वाहन को टक्कर मारी। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने राष्ट्रपति को एक दूसरे वाहन में बिठाया और उन्हें विलमिंगटन शहर की इमारत से दूर ले जाया गया। बताया गया है कि अपने कैंपेन ऑफिस से निकलने के बाद राष्ट्रपति और प्रथम महिला ने कर्मचारियों के साथ डिनर किया था। ऐसे में काफी लोग यहां जमा थे, तभी अचानक एक कार आकर काफिले से भिड़ गई। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत ही इस कार को घेर लिया और वहां से ले गए।
अमेरिका में अगले साल होने हैं चुनाव
अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी संभावित कैंडिडेट चुनाव की तैयारियों में जुटने लगे हैं। बाइडेन भी 2024 के लिए चुनाव अभियान मुख्यालय का दौरा करने पहुंचे थे। बाइडेन और उनकी डेमोक्रेटिक पार्टी एक बार फिर से अमेरिका की सत्ता में लौटने की कोशिश में है। वहीं दूसरी ओर रिपब्लिकन पार्टी की ओर से डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर उम्मीदवारी पेश कर रहे हैं। दोनों ओर से दौरे करने और रैलियां आयोजित करने का काम भी शुरू हो गया है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…