Select Date:

CBI ने सेल्फ-डिक्लेयर्ड इन्वेस्टिगेटर के खिलाफ चार्जशीट फाइल की

Updated on 05-02-2024 12:19 PM

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने भुवनेश्वर की रहने वाली सेल्फ स्टाइल्ड इन्वेस्टिगेटर दीप्ति आर पिन्निती के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। उस पर आरोप है कि उसने दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत को लेकर अपने दावों को सपोर्ट करने के लिए यूट्यूब वीडियो में पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे उच्च पदाधिकारियों के नाम से फर्जी लेटर पढ़े। CBI अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

पिछले साल मुंबई की वकील चांदनी शाह की तरफ से शिकायत दर्ज कराने के बाद CBI ने दीप्ति पिन्नती और उसके वकील भरत सुरेश कामत के खिलाफ केस रजिस्टर किया था। ये शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने CBI के पास भेजी थी।

इस शिकायत में चांदनी शाह ने आरोप लगाया था कि दीप्ति पिन्निती ने कई दस्तावेज दिखाए थे, जो फर्जी थे। इनमें पीएम और रक्षा मंत्री के लेटर्स और सुप्रीम कोर्ट से जुड़े दस्तावेज और UAE सरकार के रिकॉर्डर्स शामिल थे।

श्रीदेवी की मौत को लेकर भारत सरकार पर कवर-अप का आरोप लगाया था
श्रीदेवी की मौत फरवरी 2018 में दुबई में हुई थी। दीप्ती ने एक इंटरव्यू में दावा किया था उसने श्रीदेवी की मौत का इन्वेस्टिगेशन किया है और इसमें पता चला है कि दोनों देशों की सरकारों ने इस मामले को कवर अप किया है।

अपने खिलाफ चार्जशीट दाखिल किए जाने को लेकर पिन्निती ने कहा कि ये यकीन करना मुश्किल है कि बिना मेरा स्टेटमेंट रिकॉर्ड किए, CBI ने मेरे खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। खैर, जब मेरे खिलाफ आरोप तय किए जाएंगे, तो मैं कोर्ट में ही सबूत पेश करूंगी।

दीप्ती ने कहा कि जिन लेटर्स पर सवाल उठाए जा रहे हैं, ये लेटर्स उन्हीं अथॉरिटीज का अपराध सामने लाएंगे, जिनके तहत CBI आता है। ऐसे में अगर CBI को सबूत जुटाने का जिम्मा सौंपा जाएगा, तो CBI भी इस केस की एक पार्टी बन जाएगी।

श्रीदेवी की मौत के 5 साल बाद बोले बोनी कपूर:नेचुरल नहीं थी उनकी मौत, दुबई में मुझसे 48 घंटों तक पूछताछ की गई

फिल्ममेकर बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में अपनी वाइफ और एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन पर कहा, ‘यह नेचुरल डेथ नहीं बल्कि एक्सीडेंटल डेथ थी। मैंने इसके बारे में ना बोलने का फैसला किया था, क्योंकि जब मुझसे जांच और पूछताछ की जा रही थी तब मैंने लगभग 24 या 48 घंटों तक इसके बारे में बात की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.