Select Date:

CBI ने बताया सुशांत सिंह राजपूत केस में क्यों हो रही है देरी, अमेरिका के फेर में दो साल से अटकी पड़ी है फाइल

Updated on 30-06-2023 08:49 PM
सुशांत सिंह राजपूत के मौत को अब 3 साल गुजर चुके हैं, लेकिन सीबीआई की जांच अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। लोग हैरान हैं कि आखिर सुशांत के मौक की जांच कहां तक पहुंची है, इसके पीछे सच क्या है, कौन है उनके मौत की वजह...ये बातें उन्हें आखिर कब पता लगेगी। खैर, इस केस में एक बड़ी अपडेट सामने आई है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में कहा कि कुछ लोगों के पास इस केस से जुड़े ठोस सबूत हैं जिनकी जांच की जा रही है कि वो सही हैं या नहीं।


हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की तीसरी बर्थडे एनिवर्सरी थी जिसपर एक बार फिर से लोगों ने सवाल करना शुरू कर दिया कि आखिर सीबीआई कब अपना फैसला सुनाएगी। इसी बीच सुशांत की फैमिली की तरफ से केस लड़ रहे वकील विकास सिंह ने CBI पर आरोप भी लगाया था कि एजेंसी इस केस को धीरे-धीरे मारना चाहती है। खैर, हाल ही नें रिपब्लिक को दिए इंटरव्यू में देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'पहले इस केस को लेकर जो जानकारियां मिली थीं वो सुनी-सुनाई बातों पर आधारित थीं। हालांकि बाद में कुछ लोगों ने बताया कि उनके पास इस केस से जुड़े कुछ ठोस सबूत हैं। हमने उनलोगों से इस बारे में बात की है और उन्हें सबूत पुलिस को सौंपने के लिए कहा है।' अब जो इससे आगे की कहानी है वो अमेरिका से जुड़ी है और कहा जा रहा है कि इसी वजह से जांच आगे नहीं बढ़ पा रही।

अमेरिका से मांगी गई थी मदद, नहीं मिला है अब तक जवाब

बताया जा रहा है कि सीबीआई इसलिए किसी फाइनल नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है क्योंकि तीन साल गुजर जाने के बाद भी अमेरिका की तरफ से सहयोग नहीं मिल रहा है। कहा जा रहा है कि दरअसल अमेरिका से इस केस को लेकर कुछ टेक्निकल सबूत मांगे गए थे, जो अब तक नहीं मिल पाया है।

हेडक्वॉर्टर को भेजा गया था एक फॉर्मल रिक्वेस्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एजेंसी ने साल 2021 में कैलिफोर्निया स्थित Google और Facebook के हेडक्वॉर्टर को एक फॉर्मल रिक्वेस्ट भेजा था। इस रिक्वेस्ट में एक्टर के डिलीट किए गए सारे चैट, ईमेल और पोस्ट से जुड़ी जानकारियां मांगी गई थी ताकि कॉन्टेंट और इस घटना की कहानी के पीछे की वजहों की छानबीन की जा सके।

घरेलू जांच में दोनों देश कर सकते हैं एक-दूसरे की मदद

भारत और अमेरिका के बीच एक म्युचुअल लीगल असिस्टेंस ट्रीटी (पारस्परिक कानूनी सहायता संधि यानी MLAT) है, जिसके तहत दोनों देश किसी भी घरेलू जांच की जानकारी में एक-दूसरे की मदद कर सकते हैं, जो बिना मदद के पॉसिबल नहीं हो सकता।

सीबीआई ऑफिसर ने कहा- इसलिए अटका हुआ है सुशांत का केस

HT ने एक सीबीआई ऑफिसर के हवाले से बताया है, 'हम अब भी टेक्निकल सबूतों के लिए अमेरिका के रिस्पॉन्स का इंतजार कर रहे हैं, जो कि हम इस केस में एक लॉजिकल कन्क्लूज़न पर पहुंच सकें। इस केस का अंत बस इसी वजह से अटका हुआ है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
Advt.