Select Date:

सीजफायर जल्द नहीं होगा : हमास ने कहा इजराइल से सहमति बनाने में बहुत वक्त लगेगा

Updated on 05-02-2024 12:25 PM

इजराइल और हमास के बीच जल्द सीजफायर और होस्टेज डील की उम्मीदों पर हमास ने ही पानी फेर दिया। इस आतंकी संगठन के एक नेता ने कहा है कि दोनों पक्षों (इजराइल और हमास) के बीच सहमति बनाने में अभी बहुत वक्त लगेगा।

दूसरी तरफ, इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के तेवर भी फिर सख्त नजर आने लगे हैं। उन्होंने कहा- इजराइल हर बात नहीं मान सकता और न ही हम हर डील के लिए तैयार हो सकते हैं।

पेरिस से जागी थी उम्मीद

पिछले हफ्ते इजराइल, अमेरिका, इजिप्ट और कतर ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में सीजफायर और होस्टेज डील के लिए लंबी बातचीत की थी। इसके बाद कई मीडिया हाउसेज ने खबर दी थी कि इजराइल और हमास जल्द सीजफायर का ऐलान कर सकते हैं। इस बातचीत में हमास का पक्ष कतर ने रखा था, क्योंकि हमास के कई बड़े नेता कतर में रहते हैं।

दूसरी तरफ, हमास ही अब इस डील को खारिज कर रहा है। उसके नेता ओसामा हमदान ने लेबनान में मीडिया से कहा- करीब चार महीने से जंग चल रही है। कई बार सीजफायर और होस्टेज डील अंजाम तक पहुंचती नजर आती है, लेकिन ऐन वक्त पर बातचीत टूट जाती है। इसकी वजह यह है कि दोनों पक्षों के बीच आपसी भरोसे की जबरदस्त कमी है।

हमदान ने आगे कहा- मैं ये भी नहीं कह सकता कि हम डील के बहुत करीब हैं। इसकी वजह यह है कि किसी भी मुद्दे पर दोनों पक्ष राजी नहीं हो सके हैं। कहीं न कहीं कोई कमी जरूर रह जाती है। इजराइल कह रहा है कि वो किसी भी कीमत पर मिलिट्री ऑपरेशन बंद नहीं करेगा। अगर सीजफायर हुआ भी तो इसके बाद जंग फिर शुरू हो जाएगी। हम चाहते हैं कि ये जंग अब पूरी तरह खत्म होनी चाहिए।

नेतन्याहू भी फिर सख्त

दूसरी तरफ, इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी दोबारा सख्ती दिखाना शुरू कर दी है। एक मीटिंग के दौरान नेतन्याहू ने कहा- इजराइल हर डील के लिए तैयार नहीं हो सकता। हम किसी भी कीमत पर डील के लिए भी तैयार नहीं हो सकते। बतौर मुल्क इजराइल सिर्फ वही बात मान सकता है जो भविष्य में उसके हितों को नुकसान न पहुंचाए।

नेतन्याहू ने आगे कहा- मैं कई बार साफ कर चुका हूं और फिर कहता हूं कि इजराइल के लिए सिर्फ एक गोल या लक्ष्य है। हम हमास का खात्मा चाहते हैं और यही हमारे लिए आखिरी लाइन है। हमारे एक और सैनिक ने जान गंवाई है। अब तक हमारे 225 सैनिक शहीद हो चुके हैं। मैं कैसे कहूं कि हम किसी भी कीमत पर जंग बंद करना चाहते हैं। आज हमास को आजाद छोड़ दिया गया तो वो फिर हमला करेगा। तब दुनिया क्या कहेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.