Select Date:

अटूट रिश्ते का जश्न, कहां का है ये समलैंगिक कपल, जो शादी के 20 साल पूरे होने को कर रहा सेलिब्रेट

Updated on 28-11-2023 02:29 PM
पुणे: महाराष्‍ट्र का पुणे शहर एक बार फ‍िर गजब आयोजन (Pune Gay Couple) का गवाह बना। शनिवार को केशवबाग फार्म की हरियाली में एक अलग समारोह हुआ। जो क‍ि समलैंगिक कपल समीर (Sameer Samudra) और अमित गोखले (Amit Gokhale) के 'रिलेशनशिप कमिटमेंट' (Commitment Ceremony Wedding) को लेकर हुआ। दरअसल पुणे के समीर और डोंबिवली के अमित पिछले 20 सालों से समलैंगिक रिश्ते में हैं। समीर ने हमारे सहयोगी 'महाराष्ट्र टाइम्स' को बताया कि इस लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते का जश्न मनाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

​कौन हैं गे कपल समीर और अम‍ित?

दरअसल समीर और अमित दोनों अमेरिका में काम करते हैं। दोनों ने पेंसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग शहर में कानूनी तौर पर शादी कर ली है। लेकिन उस समय उनके माता-पिता और रिश्तेदार मौजूद नहीं थे। उधर, कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाह को लेकर अपना फैसला सुनाया था। संविधान पीठ ने कहा था कि इन शादियों को इजाजत नहीं दी जा सकती। क्योंकि कानून बनाने का अधिकार संसद के पास है। अदालतों के पास नहीं। इस मामले में याचिकाकर्ताओं में समीर और अमित भी शामिल थे।

जश्‍न में कौन हुआ शाम‍िल

दोनों ने कहा क‍ि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से दोनों को न‍िराश कर दिया। कहा क‍ि भले ही समान-लिंग विवाह कानूनी नहीं है। समान-लिंग संबंध संरक्षित हैं और एलजीबीटीक्यू समुदाय में कोई भी व्यक्ति जो एक-दूसरे से प्यार करता है, वह रिश्ते का जश्न मना सकता है। यही इस समारोह के पीछे मुख्य मकसद था। समारोह में करीबी रिश्तेदारों, दोस्तों और पुणे के एलजीबीटीक्यू समुदाय के कुछ कार्यकर्ताओं सहित 95 लोगों ने भाग लिया।

​समीर-अम‍ित ने क‍िए सात वादे

समीर और अमित ने बताया क‍ि कार्यक्रम में दोनों ने अपने 20 साल लंबे रिश्ते और एक-दूसरे के लिए अपनी भावनाओं के बारे में खुलकर बात की। दोनों ने एक दूसरे से सात वादे किये। हर वादे के बाद एक दीया जलाया। दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। साथ ही एक-दूसरे के गले में मालाएं डालीं। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मराठी व्यंजनों का आनंद लिया जो भोज में जरूरी थे।

​20 साल के र‍िश्‍ते पर की बात

दोनों के रिश्तेदारों ने समीर और अमित को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। कई आमंत्रित लोग अपने छोटे बच्चों को लेकर आये। वहां वैसा ही घरेलू माहौल था जैसा किसी पारिवारिक समारोह में होना चाहिए। लोग सहजता से व्यवहार कर द‍िखे। समीर ने कहा कि वह यह देखकर संतुष्ट हैं कि 20 सालों में उनके रिश्ते के साथ-साथ समाज भी बदल गया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम बिना किसी बंद हॉल के खुले मैदान में आयोजित किया गया था क्योंकि रुख यह था कि एलजीबीटीक्यू रिश्तों को समाज की ओर से खुले तौर पर स्वीकार किया जाना चाहिए।

​एलजीबीटीक्यू समुदाय पर क्‍या बोले​

समीर ने कहा क‍ि पुणे शहर और राज्य में एलजीबीटीक्यू समुदाय के कई लोग आज भी समाज के सामने आने की हिम्मत नहीं रखते। क्योंकि समाज अभी भी इस रिश्ते को सकारात्मक नजरिए से नहीं देखता है। अमित और समीर को लगता है कि इस समारोह से एक सकारात्मक संदेश जाएगा कि ऐसे रिश्ते परिवार और समाज द्वारा आसानी से स्वीकार किए जाते हैं और लंबे समय तक चल सकते हैं।

​जिम्मेदारी एलजीबीटीक्यू समुदाय की है​

कार्यक्रम के आयोजन में एलजीबीटीक्यू समुदाय के पेशेवर शामिल थे। एलजीबीटीक्यू समुदाय के पेशेवरों ने कार्यक्रम के फिल्मांकन, समीर और अमित की वेशभूषा और मेकअप का काम संभाला।

​यह थोड़ा तनावपूर्ण था, लेकिन...

पुणे शहर में यह पहली बार था कि समलैंगिक संबंधों का सार्वजनिक रूप से जश्न मनाने के लिए इस तरह का आयोजन किया जा रहा था। इसलिए थोड़ा दबाव था। कुछ वकीलों ने यह भी सलाह दी थी कि ऐसा कार्यक्रम न करें, अगर करें भी तो माला आदि न पहनें। लेकिन समीर और अमित ने योजना के अनुसार कार्यक्रम को अंजाम देने का फैसला किया। आयोजन स्थल के कर्मचारी और मालिक भी बहुत सहयोगी थे।



    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     01 August 2026
    अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
     01 August 2026
    जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
     01 August 2026
    श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
     01 August 2026
    बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
     01 August 2026
    अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
     31 July 2026
    नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
     31 July 2026
    मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
     31 July 2026
    पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
     31 July 2026
    मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
    Advt.