Select Date:

रूस के खिलाफ यूक्रेन में 100 साल बाद 7 जनवरी की जगह 25 दिसंबर को सेलिब्रेशन

Updated on 26-12-2023 01:13 PM

इजराइल-हमास जंग के बीच क्रिसमस सेलिब्रेशन फीका पड़ गया है। इजराइली कंट्रोल वाला फिलिस्तीनी शहर बेथलहम प्रभु यीशु का जन्मस्थल है। यहां सड़कों पर रौनक नहीं है। अंधेरा और सन्नाट पसरा हुआ है। ईसा मसीह के जन्मदिन यानी क्रिसमस की खुशी यहां देखने को नहीं मिली।

​​​​​​बेथलहम के किसी भी चर्च में क्रिसमस ट्री नहीं सजा। वहीं, इवेंजेलिकल लूथरन चर्च में एक झांकी बनाई गई है। इसमें पत्थरों के बीच नवजात प्रभु यीशु दिख रहे हैं। चर्च के पादरी फादर डॉ. मुंथर इशाक ने बताया कि यह झांकी फिलिस्तीनियों की स्थिति दिखाती है। पत्थरों को मलबे की तरह दिखाया गया है। इसके बीच जीसस हैं। यह जंग में मारे गए नवजातों, मलबे से निकाले गए बच्चों को समर्पित है।

इनक्यूबेटर में दिखे जीसस
फिलिस्तीनी आर्टिस्ट राणा बिशारा ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बेथलेहम में 'चर्च ऑफ द नेटिविटी' के सामने एक इनक्यूबेटर के अंदर कांटों से घिरे यीशु की मूर्ति दिखाई, जिसमें ईसा मसीह नवजात शिशु के रूप में दिखाए गए। बिशारा ने मैंगर स्क्वायर में अपनी इस सांकेतिक कलाकृति को प्रदर्शित किया।

यूक्रेन में ट्रेडिशनल ड्रेस पहनकर बच्चों ने गाए कैरोल
यूक्रेन में 100 साल बाद 25 दिसंबर को क्रिसमस सेलिब्रेशन हो रहा है। आमतौर पर यहां यह सेलिब्रेशन 7 जनवरी को किया जाता है। इसकी वजह यह है कि यूक्रेन में ऑर्थोडॉक्स क्रिश्चियन्स ही ज्यादा हैं और ये 7 जनवरी को यह फेस्टिवल सेलिब्रेट करते आए हैं।

इस बार रूस का विरोध करने के लिए सरकार ने 25 दिसंबर को किसमस सेलिब्रेट करने का फैसला लिया। ‘द गार्डियन’ की रिपोर्ट के मुताबिक रूस और यूक्रेन दोनों ही देश में जूलियन कैलेंडर को फॉलो किया जाता है। इसके अलावा रूस की तरह यूक्रेन में ज्यादातर लोग ऑर्थोडॉक्स क्रिश्चिएनिटी के फॉलोअर हैं।

जुलाई 2023 में यूक्रेन के प्रेसिडेंट वोल्दोमिर जेलेंस्की ने एक बिल को मंजूरी दी थी। इसमें 25 दिसंबर को क्रिसमस बताया गया था और सेलिब्रेशन के लिए पब्लिक हॉली-डे घोषित किया था। इस बिल के मुताबिक यूक्रेन अब पश्चिमी देशों की तर्ज पर ‘ग्रेगोरियन कैलेंडर’ फॉलो करेगा और इसीलिए क्रिसमस 7 जनवरी की बजाय 25 दिसंबर को ही सेलिब्रेट किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.