तमिल एक्टर विशाल ने जब से सेंसर बोर्ड पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाया है, तब से CBFC से लेकर मंत्रालय तक में गहमागमी है। एक तरफ जहां सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने पहले यह कहा कि मामले में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, वहीं अब सेंसर बोर्ड ने भी इन आरोपों से पल्ला झाड़ लिया है। 'मार्क एंटनी' एक्टर के आरोपों पर सफाई देते हुए बोर्ड ने नया बयान जारी किया है। इसमें कहा किया गया है कि एक्टर विशाल से जिन लोगों ने पैसे लिए वो बोर्ड के कर्मचारी नहीं हैं। यह भी कहा कि पैसे लेने वाले थर्ड पर्टी यानी बिचौलिया हैं और फिल्ममेकर्स को ऐसे लोगों से बचना चाहिए।