'द साबरमी रिपोर्ट' में सेंसर बोर्ड ने 11 जगह चलाई कैंची, विक्रांत मैसी की फिल्म से हटाए हिंसा के 40% सीन्स
Updated on
15-11-2024 01:57 PM
गोधरा कांड पर बनी विक्रांत मैसी स्टारर 'द साबरमती रिपोर्ट' शुक्रवार, 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। धीरज सरना के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म लगातार चर्चा में है। 27 फरवरी 2002 को गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस में आग लगने की घटना को यह फिल्म एक पत्रकार की नजरों से दिखाती है। यह फिल्म ने अपने विषय और विक्रांत मैसी के लगातार बयानों के कारण खूब सुर्खियां बटोरी हैं। ताजा जानकारी ये है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने भी इस पर खूब कैंची चलाई है। बताया जाता है कि कि 'द साबरमती रिपोर्ट' में 11 जगहों पर काट-छांट की गई है।
'द साबरमती रिपोर्ट' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट देकर पास किया है। इसके साथ ही मेकर्स को रिलीज से पहले फिल्म में 11 जगहों पर संशोधन करने को कहा गया था।
हिंसा के सीन्स 40% तक घटाए गए, गालियों पर लगा कट
'ई टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने जिन सीन्स में बदलाव करवाए हैं, उनमें हिंसक दृश्यों को लगभग 40 प्रतिशत तक कम किया गया है। यही नहीं, फिल्म में अभद्र भाषा और गाली गलौज को भी हटाया गया।
बदला गया ड्राइवर का डायलॉग
फिल्म में एक डायलॉग है, जहां ड्राइवर कहता है, 'सब मिलता है, ब्रांड बताइए', इसे बदला गया है। इसके साथ ही फिल्म की शुरुआत में अक्षय कुमार को दिखाने वाले पुराने स्वास्थ्य संबंधी विज्ञापन को भी अपडेट किया गया है।
दो बार पोस्टपोन होने के बाद हुई है रिलीज
'द साबरमती रिपोर्ट' में विक्रांत मैसी के साथ ही राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा भी हैं। फिल्म की रिलीज दो बार पोस्टपोन हो चुकी है। पहले इसे 3 मई 2024 को ही रिलीज किया जाना था, जिसे आगे बढ़ाकर 2 अगस्त 2024 किया गया। लेकिन इसे फिर पोस्टपोन करना पड़ा, जिसके बाद यह आखिरकार 15 नवंबर 2024 को रिलीज हुई है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…