अक्षय कुमार की 'सरफिरा' से गालियां हटाकर सेंसर बोर्ड ने दिया U सर्टिफिकेट, 'सोरारई पोटरु' से लंबी है ये फिल्म
Updated on
09-07-2024 02:22 PM
अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा' 12 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी। इसका क्लैश कमल हासन की मूवी 'इंडियन 2' से होगा। देखना दिलचस्प होगा कि कौन बाजी मारता है और कौन पस्त होता है। हालांकि उसमें वक्त है। फिलहाल अक्षय की मूवी को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट भी दे दिया है और इसमें कुछ बदलाव करने के लिए भी कहा है। इतना ही नहीं, मेकर्स को ये भी बताना होगा कि फिल्म वास्तविक घटना पर आधारित है। और सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स भी देने होंगे।
'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'सिरफिरा' को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से U यानी यूनिवर्सल सर्टिफिकेट मिला है। वहीं फिल्म में इस्तेमाल की गई गालियों को उचित शब्दों से बदल दिया गया है। साथ ही मेकर्स को एक डिक्लेरेशन भी देना था। जिसमें बताना था कि ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। साथ ही उसके सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स भी देने थे।
'सरफिरा' के मेकर्स ने दिया स्पष्टीकरण
मेकर्स ने डिक्लेरेशन दिया और उस सीन को आगे समझाया है, जहां अक्षय कुमार के किरदार वीर म्हात्रे, पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम से मिलते हैं। इसके अलावा, उन्होंने देश के उद्योगपतियों औ ब्रांड्स के नामों का इस्तेमाल करने के तरीके पर भी क्लैरिफिकेशन दिया है। इतना ही नहीं, इस डिक्लेरेशन के साथ मेकर्स ने रक्षा मंत्रायल के एक NOC को भी अटैच किया।
'सोरारई पोटरु' से 6 मिनट लंबी है 'सरफिरा'
CBFC के सदस्यों के संतुष्ट होने के बाद, उन्होंने 4 जुलाई को ही फिल्म को पास कर दिया। सेंसर सर्टिफिकेट के मुताबिक, ये मूवी 155 मिनट की है। यानी 2 घंटे 35 मिनट की। जबकि 2020 में आई 'सोरारई पोटरु' जिसमें सूर्या थे, वो 2 घंटे 29 मिनट की थी। यानी इसका हिंदी रीमेत 6 मिनट लंबा है। और तो और 'सोरारई पोटरु' का हिंदी डब वर्जन 'उड़ान', इससे भी छोटा है, जिसकी अवधि 2 घंटे और 21 मिनट है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…