केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दिवाली से पहले ही मिला तोहफा, एक महीने की सैलरी के बराबर मिला बोनस , जानिए किन्हें कितना मिलेगा
Updated on
18-10-2023 02:27 PM
नई दिल्ली: लंबे वक्त से सातवें वेतन आयोग के तहत सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले ही बड़ो तोहफा मिला है। दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बंपर बोनस का तोहफा मिला है। मोदी सरकार ने दिवाली पर केंद्रीय कर्मचारियं को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने 17 सितंबर को दिवाली बोनस की घोषणा कर दी है। सरकार की घोषणा के मुताबिक ग्रुप बी और ग्रुप सी कैटगरी वाले कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। तीस दिन की सैलरी के बराबर उन्हें ये तोहफा मिलेगा।
कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा
वित्त मंत्रालय ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों को तोहफा देते हुए बोनस का ऐलान किया है। सरकार ने कर्मचारियों को नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (एडहॉक बोनस) देने की घोषणा की है। इसका लाभ ग्रुप बी और ग्रुप सी के तहत आने वाले अराजपत्रित कर्मचारी को मिलेगा। ये वोकर्मचारी है, जो किसी प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस स्कीम के तहत नहीं आते हैं। सरकार ने ऐसे कर्मचारियों के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 7000 रुपये के बोनस की घोषणा की है।
कितना मिलेगा बोनस
सरकार के ऐलान के मुताबिक ग्रुप बी और ग्रुप सी कैटगरी वाले कर्मचारियों को 30 दिन की सैलरी के बराबर का पैसा बोनस के तौर पर मिलेगा। ये बोनस ग्रुप B और ग्रुप C में आने वाले केंद्र सरकार के उन non-gazetted employees को मिलेगा, जो किसी प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस स्कीम में नहीं आते है। इसके अलावा इसमें अर्धसैनिक बल के कर्मचारी भी शामिल है। अगर बोनस की रकम की बात करें तो ये कर्मचारियों की ऐवरेज सैलरी, गणना की उच्चतम सीमा के अनुसार दोनों में से जो भी कम हो, उसके आधार पर तय होता है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…