जयपुर: चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के कुछ ही देर बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में बीजेपी ने 41 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। इनमें एक राज्यसभा और 6 लोकसभा सांसदों के नाम शामिल हैं। बीजेपी ने अपनी पहली सूची में कांग्रेस सरकार के 11 मंत्रियों को चुनौती दे दी है। मजबूत प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतार पर बीजेपी ने कांग्रेस की नींद उड़ा दी है। बता दें कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव इसबार भी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लड़ रही हैं। ऐसे में चुनावी रणनीति और प्रत्याशियों के चयन तक सभी फैसलों पर अंतिम मुहर भी शीर्ष नेतृत्व की ओर से ही लग रही है।