चंद्रशेखर के 'गुरुदेव' अटल बिहारी, जिन्होंने नरसिंह राव को बोल दिया था 'गुरुघंटाल'
Updated on
05-09-2023 01:45 PM
नई दिल्ली : 5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस। राजनीति का शिक्षक दिवस को सीधा लेना देना नहीं है। मगर भारतीय राजनीति में गुरु, गुरुदेव और गुरुघंटाल के किस्से आज भी लोकप्रिय हैं। राजनीति में गुरु और शिष्य की परंपरा नहीं रही, मगर राजनेताओं के आपसी रिश्तों ने अटल बिहारी वाजपेयी को गुरु बना दिया। पूर्व प्रधानमंत्री नरसिंह राव ने एक बार अटल बिहारी को गुरु बोल दिया, हाजिरजवाबी में माहिर अटल ने तुरंत उन्हें गुरुघंटाल बता दिया। यह राजनीतिक चुटकी काफी दिनों तक चर्चा में रही। इसके अलावा कई ऐसे दिग्गज नेता थे, जो अटलजी को गुरुदेव बुलाया करते थे। चंद्रेशेखर संसद और सार्वजनिक मंचों पर वैचारिक मतभेद के बावजूद अटल बिहारी वाजपेयी को गुरुदेव बुलाते रहे।
अटल के किताब के विमोचन के दौरान हुआ गुरुघंटाल वाला किस्सा कन्हैया लाल नंदन ने अपनी किताब 'क्या खोया, क्या पाया' में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हाजिरजवाबी का जिक्र करते हुए गुरु और गुरुघंटाल वाले वाकये का जिक्र किया है। घटना दिल्ली के फिक्की ऑडोटोरियम की है, जहां अटल बिहारी वाजपेयी की किताब मेरी इक्यावन कविताओं का विमोचन के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। तब अटल बिहारी नेता प्रतिपक्ष थे और तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव किताब का विमोचन करने आए थे। कार्यक्रम में नरसिम्हा राव ने अटलजी को गुरु बोल दिया। फिर अटलजी की बारी आई। उन्होंने जवाब दिया कि अगर मैं गुरु हूं तो आप गुरुघंटाल हैं। पत्रकार नीरजा चौधरी ने भी एक इंटरव्यू में अटल बिहारी वाजपेयी और पी वी नरसिंह राव से उनकी मित्रता का जिक्र किया है। जनसंघ के अलावा दूसरे दलों के नेताओं से अटल बिहारी की मित्रता रही। अटल ने कभी अपनी दोस्ती को छिपाने की कोशिश नहीं की। जब नरसिंह राव से दोस्ती को लेकर उनसे सवाल किया गया तो अटल बिहारी ने जवाब दिया कि मैं कभी दोस्ती किसी से पूछकर नहीं करता हूं।
अटल बिहारी को गुरुदेव क्यों कहते थे चंद्रशेखर, खुद ही बताया था अटलजी की राजनीतिक सहिष्णुता का आलम यह था कि उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर भी हमेशा गुरुदेव ही बुलाते रहे। अपनी किताब 'रहबरी के सवाल' में खुद चंद्रशेखर लिखते हैं कि उन्होंने कब, कैसे और क्यों अटलजी को गुरुदेव कहना शुरू किया, यह याद नहीं। मगर एक इंटरव्यू में कहा कि वह उम्र में अटल बिहारी से छोटे थे, इसलिए वह उन्हें गुरुदेव कहते थे। जब कभी भी संसद में अटल के भाषण में विरोधी नेता शोरगुल करते तो चंद्रशेखर ने हस्तक्षेप करने में चूक नहीं की। मगर राजनीति में कई ऐसे मौके आए जब चंद्रशेखर ने अटल बिहारी की नीतियों की आलोचना करने से नहीं चूके। गोधरा दंगे के बाद उन्होंने अटलजी से कहा था कि अगर आप सर्वोच्च पद पर रहते हुए भी देश का काम नहीं कर पाएं तो आपको हट जाना चाहिए। संसद में कई ऐसे मौके आए, जब चंद्रशेखर ने गुरुदेव संबोधन के साथ अटल बिहारी से तीखे सवाल भी किए। स्वदेशी और उदारीकरण के मुद्दों पर उन्होंने अटल बिहारी को संसद में घेरा था।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…