हम भारत से 100 साल पीछे चंद्रयान लैंडिंग से पाकिस्तानियों का दुख आया सामने, कभी मिशन फेल होने पर लिए थे मजे
Updated on
24-08-2023 01:07 PM
इस्लामाबाद: भारत का चंद्रयान-3 चांद पर सफलतापूर्वक लैंड हो चुका है। भारत को यह कामयाबी दूसरे प्रयास में मिली है। भारत ने साल 2019 में चंद्रयान-2 मिशन लॉन्च किया था, जो सतह पर उतरने से पहले ही फेल हो गया था। तब पाकिस्तान की आम अवाम के साथ-साथ पाकिस्तान के राजनेताओं ने भी मजे लिए थे। तब पाकिस्तान के आईटी मंत्री फवाद चौधरी ने कहा था कि जो काम नहीं आता उसे भारत क्यों कर रहा है। लेकिन भारत ने अपने विरोधियों की आलोचनाओं की परवाह नहीं की और चार साल बाद उसने कामयाबी हासिल कर ली है।
पहले भारत का मजाक उड़ाने वाली यही पाकिस्तानी अवाम अब होश में बात कर रही है। न्यूज एजेंसी पीटीआई की ओर से जारी एक वीडियो में पाकिस्तान की अवाम ने चंद्रयान की सफलता पर अपना रिएक्शन दिया। एक शख्स ने कहा कि हम भारत से सौ साल पीछे हैं। आज से शायद 100 साल बाद हमारा सैटेलाइट अंतरिक्ष में जाए। हालांकि इसकी उम्मीद नजर नहीं आ रही है। उसका कारण यह है कि हमारी सरकार आपस में ही लड़ रही होती है। जनता को कोई राहत नहीं है।
'पाकिस्तानियों को नहीं मिलता मौका'
वहीं एक युवा लड़के ने कहा कि जब चंद्रयान उतरा तो मैं हैरान रह गया। हम महंगाई से ही परेशान हैं। टेक्नोलॉजी के बारे में कुछ सोचते ही नहीं हैं। एक अन्य पाकिस्तानी ने कहा कि भारत शिक्षा में आगे हैं। उसने आगे कहा कि मैं दुबई में कई भारतीयों के साथ रहा हूं और वे काफी पढ़े लिखे होते हैं। पाकिस्तानी भी पढ़े लिखे होते हैं, पर इन्हें इतना मौका नहीं मिलता। एक युवा लड़के ने कहा कि भारत आईटी में बहुत आगे है और उनकी सरकारें उन्हें सपोर्ट भी करती हैं।
'पाकिस्तान में ही है चांद'
पाकिस्तान में चंद्रयान-2 का मजाक उड़ाने वाले पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने भी भारत को बधाई दी थी। उन्होंने पाकिस्तानी मीडिया से मांग की थी कि चंद्रयान-3 का लाइव प्रसारण किया जाए। इस पर पाकिस्तान के यूट्यूब चैनल रियल एंटरटेनमेंट टीवी ने जब लोगों से बात की तो उन्होंने इसका समर्थन किया। कई लोगों ने कहा कि ऐसा करने से पाकिस्तान के युवा भारत से सीखेंगे। वहीं कई लोगों ने मजाक बनाते हुए कहा कि चांद पाकिस्तान में है, क्योंकि वहां भी लाइट, पानी और गैस नहीं है और यहां भी नहीं।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…