Select Date:

चंद्रयान की लैंडिंग पाकिस्तान में लाइव दिखाई जाए... भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले फवाद चौधरी का क्यों हुआ हृदय परिवर्तन

Updated on 23-08-2023 01:34 PM
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान एक साथ आजाद हुए। पाकिस्तान धर्म के नाम पर बंट कर भारत से अलग हो गया और उसने कट्टरपंथ का रास्ता पकड़ा। वहीं, भारत विज्ञान, टेक्नोलॉजी और शिक्षा के रास्ते पर निकला। इसका असर अब 75 वर्षों बाद दिखता है। पाकिस्तान की स्पेस एजेंसी भारत से पहले शुरू हुई थी, लेकिन आज वह दूर-दूर तक इसरो के करीब नहीं है। भारत चांद और मंगल तक पहुंच गया है। भारत के स्पेस प्रोग्राम की कामयाबी ऐसी है कि पहले उसका मजाक बनाने वाले लोग अब उसकी तारीफें कर रहे हैं।

पाकिस्तान के पूर्व आईटी मंत्री फवाद हुसैन चौधरी ने एक ऐसा ट्वीट किया है, जिसे देख कर लगता है कि जैसे उनका हृदय परिवर्तन हो गया है। फवाद हुसैन चौधरी ने एक ट्वीट में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का पाकिस्तान में लाइव प्रसारण करने को कहा है। उन्होंने ट्वीट किया, 'पाक मीडिया को कल शाम 6.15 बजे चंद्रयान की चंद्रमा लैंडिंग को लाइव दिखाना चाहिए। मानव जाति के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है। विशेष रूप से भारत के लोगों, वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष समुदाय के लिए। बहुत बधाई।'

चंद्रयान-2 का बनाया था मजाक

फवाद चौधरी के इस ट्वीट पर लोगों ने उनके पुराने ट्वीट याद दिलाए। दरअसल जब चंद्रयान-2 मिशन फेल हो गया था तो पूरा भारत निराश था। लेकिन पाकिस्तान में फवाद चौधरी समेत आम पाकिस्तानी जश्न मना रहे थे। एक देश का टेक्नोलॉजी मिनिस्टर जब किसी वैज्ञानिक प्रयोग के फेल होने पर जश्न मनाए तो उनकी मानसिकता का अंदाजा लगाया जा सकता है। फवाद चौधरी ने तब ट्वीट में लिखा था कि भारत को जो काम नहीं आता उसे वह बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

फवाद चौधरी के बदले सुर

दरअसल जब चंद्रयान-2 फेल हुआ था तब वह सत्ता में थे। उस दौरान वह ऐसे बयान दे रहे थे, जो पाकिस्तानी आवाम को पसंद आए। लेकिन अब वह सत्ता से बाहर हैं और इसका असर उनके बयान से साफ दिखता है। चंद्रयान-2 फेल होन के दौरान उन्होंने कहा था, 'भारत सिर्फ बॉलीवुड के जरिए चांद पर पहुंच सकता है।' इसके अलावा उन्होंने चंद्रयान मिशन का मजाक बनाते हुए कहा था कि भारत सिर्फ अंतरिक्ष में मलबा बढ़ाने का काम कर रहा है। हालांकि उन्हें तब भारतीयों ने करारा जवाब दिया था। जिसके बाद उन्होंने कहा था, 'भारतीय मुझे गालियां दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है, जैसे यह मिशन मेरे कारण फेल हुआ।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.