Select Date:

Chat GPT, जिसने उड़ा रखी है गूगल की नींद, माइक्रोसॉफ्ट ने किया अरबों डॉलर का निवेश

Updated on 24-01-2023 05:27 PM
नई दिल्ली: इन दिनों चैटजीपीटी (Chat GPT) की खूब चर्चा हो रही है। डेटा और आर्टिफिशियल एंटेलिजेंस के बेस पर काम करने वाली इस नई तकनीक ने गूगल (Google) की नींच उड़ा रखी है। इंटरनेट की दुनिया में चैट जीपीटी को लेकर इन दिनों चर्चाएं तेज हो गई है। कहा ये जा रहा है कि आने वाले दिनों में ये गूगल को टक्कर देगा। इसके फ्यूचर को देखते हुए अब बड़ी टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने इसमें अरबों डॉलर का निवेश किया है।
चैट जीपीटी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करता है। ये आपके द्वारा चैट बॉक्स में पूछे गए सवालों का जवाब देता है। AI बेस्ड ये टूल आपके पूछे गए सवालों का जवाब कुछ सेकेंड में ही उपलब्ध करवाता है। ये सवाब बेहद सरल और आसान भाषा में होते हैं। जहां गूगल में पूछे गए सवालों के जवाब में आपको कई लिंक उपलब्ध करवाए जाते हैं। उसके उलट यहां आपको सटीक जवाब मिलता है। ओपन एआई (OpenAI) नाम की कंपनी ने इसे तैयार किया है। ये कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसर्च पर काम करती है। गौरतलब है कि इस कंपनी की शुरुआत साल 2015 में एलन मस्क (Elon Musk) और सैम अल्टमैन ने की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों के मिलेजुले प्रदर्शन और कच्चे तेल की कीमत में उछाल के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई है। शुरुआती कारोबार में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिले पेट्रोल (E20) को लेकर विवाद अभी थमा नहीं है। कई लोगों की शिकायत है कि E20 से गाड़ियों के इंजन को नुकसान हो रहा है और…
 20 July 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए अच्छी खबर है। कंपनी का एफएमसीजी बिजनेस पहली बार एबिटा (EBITDA) के मामले में पॉजिटिव हो गया है। मुकेश…
 20 July 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार में गिरावट के बीच देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज तेजी आई है। बीएसई पर कंपनी का शेयर 1 फीसदी से…
 20 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में भारी उछाल के बावजूद सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से कच्चे तेल की…
 18 July 2026
नई दिल्ली: भारत के स्मार्टफोन बाजार में जून तिमाही (Q1) के दौरान सालाना आधार पर 10% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। साल 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही के बाद…
 18 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से युद्ध (US-Iran War) शुरू हो गया है। इस वजह से चालू सप्ताह के दौरान WTI crude के दाम में 11%…
 18 July 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने पीएफ (PF) अंशदान में कंपनियों की ओर से की गई देर से जुड़े पुराने विवादों और मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए…
 18 July 2026
नई दिल्ली: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। भारत और रूस की पार्टनरशिप वाली कंपनी किनेट रेलवे सॉल्यूशंस (Kinet Railway Solutions)…
Advt.