Select Date:

घरेलू बिजनेस को विदेश में चमकाने का झांसा, अफसर की पत्नी से 20 लाख की ठगी, तीन बदमाश गिरफ्तार

Updated on 16-10-2023 01:26 PM
अंकित तिवारी, गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में जिस तरह से घरेलू और छोटे उद्योगों की संख्या बढ़ रही है, ये ठगी करने वालों के निशाने पर आ रहे हैं। भारत में बैठकर यूरोप के देशों में बड़ा बिजनेस बनाने का सपना दिखाने का खेल शुरू हो गया है। इसमें आम ही नहीं खास लोग भी फंस रहे हैं। हाई प्रोफाइल लोगों से ठगी करने वाले गैंग के तीन बदमाशों को साइबर सेल और इंदिरापुरम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ठग हर्बल और होम मेड प्रॉडक्ट को विश्व में पहचान दिलवाने का झांसा देते हुए लोगों से मेल या वॉट्सऐप पर संपर्क करते हैं। इसके बाद उन्हें कॉन्ट्रेक्ट और दूसरी फीस के नाम पर ठगा जाता है। एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि गैंग उनके पास मौजूद डेटा के आधार पर लोगों को टारगेट करता है।

एडीसीपी क्राइम ने बताया कि ठगों ने इंदिरापुरम में रहने वाले मिनिस्ट्री ऑफ हेवी इंडस्ट्री के सीनियर अफसर राजेंद्र यादव की पत्नी से 20 लाख रुपये की ठगी की थी। अफसर अभी ओमान में तैनात हैं। इस केस की जांच करते हुए पुलिस की टीम बदमाशों तक पहुंची और आशीष जायसवाल, उमेश शुक्ला और सत्यम कुमार गौड़ को शनिवार रात इंदिरापुरम से गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं। इनके पास से एक लग्जरी कार, 7 मोबाइल फोन, 47 डेबिट और क्रेडिट कार्ड, 1 लाख रुपये कैश समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। गैंग के दो सदस्यों के बारे में जानकारी मिली है। जिसमें एक अकरम मुल्ला और एक आशीष है। दोनों की तलाश की जा रही है।


ऐसे फंसाते हैं जाल में

पूछताछ में सामने आया है कि गैंग उन लोगों को टारगेट करता है जो घरेलू स्तर पर बिजनेस कर रहे हैं। उन लोगों को विभिन्न संस्थानों के नाम से मेल किए जाते हैं। इंदिरापुरम वाले मामले में आरोपियों ने टारगेट को बताया कि वह हर्बल प्रॉडक्ट के बिजनेस को यूरोप तक पहुंचा देंगे। जिसमें शुरुआत इंग्लैंड से करने का झांसा दिया गया। इस दौरान उनसे 20 लाख रुपये लिए गए। लखनऊ वाले मामले में ठगों ने महिला गृह उद्योग जैसी संस्था बनाई और उनके नाम से राजकीय निर्माण विभाग के परामर्शदाता से बात कर और घरेलू उद्योग को पहचान दिलवाने के नाम पर करीब साढ़े 9 लाख रुपये लिए। इस प्रकार उन्होंने इंदौर में भी ठगी की थी। पुलिस बदमाशों के अन्य रिकॉर्ड को भी तलाश रही है।

अकाउंट खाली, कंपनी के मालिक

एडीसीपी ने बताया कि बदमाशों के पास 32 अकाउंट की जानकारी मिली है। यह करंट और सेविंग दोनों प्रकार के हैं। जांच में सामने आया है कि बदमाश जरूरतमंद लोगों को टारगेट करते हैं। उन्हें कुछ रुपये देकर डॉक्युमेंट्स लिए जाते हैं। इसके बाद उनके डॉक्युमेंट्स का प्रयोग कर जीएसटी नंबर लेते हुए कंपनी शुरू करते हैं। इसके बाद कंपनी के नाम से कई बैंक अकाउंट खोले जाते हैं। इनका प्रयोग ठगी के रुपये को इधर से उधर करने में होता है। पुलिस को ऐसा ही एक नाम अयोध्या का मिला है। जो गोरखपुर का रहने वाला है। ठगों ने उसके नाम पर कंपनी के साथ 32 अकाउंट खुलवाए हुए हैं।

नेपाल में चला रहा है होटल


गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सामने आया है कि गैंग को लीड करने वाला आशीष जायसवाल ठगी के रुपये से नेपाल में बिजनेस कर रहा है। पुलिस को उसका एक होटल नेपाल में चलने की जानकारी मिली है। जिसके बाद इस फैट को चेक किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी ठगी के रुपये एक फर्जी कंपनी से दूसरी फर्जी कंपनी के अकाउंट में ट्रांसफर करते हैं। आशीष ठगी की कमाई से ही होटल चला रहा है। पुलिस होटल और उसके अन्य बिजनेस के बारे में भी पता कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.