चीन में डीप फेक टेक्नोलॉजी से हो रही ठगी, 515 लोग गिरफ्तार, तीन साल में 30 करोड़ इंटरनेट अकाउंट फ्रॉड में मिले
Updated on
11-08-2023 02:04 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने एक बार फिर से भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सभी हदें पार करते हुए गुजरात दंगों से लेकर कश्मीर नीति को लेकर जहरीला बयान दिया है। विदेश मंत्री के रूप में अपने आखिरी प्रेस कान्फ्रेंस में बिलावल ने अपनी विदेश नीति का बचाव किया और भारत के साथ रिश्ते सामान्य नहीं होने का ठीकरा भारतीय नेतृत्व पर फोड़ने की कोशिश की। पाकिस्तानी विश्लेषकों के मुताबिक बिलावल के इस बयान के बाद अब पाकिस्तान में प्रधानमंत्री बनने में उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यही नहीं बिलावल के इस बयान पर पाकिस्तान का विदेश मंत्रालय भी हैरान है।
पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून के वरिष्ठ पत्रकार कामरान युसूफ ने कहा कि बिलावल भुट्टो ने पीएम मोदी के खिलाफ फिर से जहरीला बयान देकर बड़ी कूटनीतिक गलती की है। उन्होंने कहा कि इससे पहले जब बिलावल ने पीएम मोदी के खिलाफ गुजरात दंगे को लेकर विवादित बयान दिया था तब उनके पिता आसिफ अली जरदारी ने उन्हें झाड़ लगाई थी। राजनीति के मजे हुए खिलाड़ी आसिफ अली जरदारी ने बिलावल भुट्टो से कहा था कि विदेश मंत्री के पद पर रहते हुए उन्हें पीएम मोदी के खिलाफ निजी टिप्पणी करने से बचना चाहिए।
'बिलावल भुट्टो के लिए प्रधानमंत्री बनने के चांस कम हुए'
कामरान ने कहा कि इस बयान के बाद बिलावल भुट्टो के लिए प्रधानमंत्री बनने के चांस कम हुए हैं और अगर बनते भी हैं तो उनके लिए चुनौती पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा कि बिलावल का यह बयान लंबे समय तक उनका पीछा करता रहेगा। पाकिस्तानी विश्लेषक ने कहा कि बिलावल के इस बयान पर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय भी हैरान है। कामरान को पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि बिलावल ने उनसे सलाह लिए बिना ही यह बयान दिया है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बिलावल के पहली बार गुजरात को लेकर टिप्पणी करने पर कहा था कि हमसे अगर सलाह ली होती तो हम उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए कहते। अब ताजा बयान पर भी उन्होंने कहा कि बिलावल ने उनसे कोई सलाह नहीं ली थी। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि अगर बिलावल ने गुजरात को लेकर विवादित बयान नहीं दिया होता तो गोवा में भारत के साथ कुछ बातचीत हो सकती थी।
'बिलावल का पीएम मोदी पर बयान हैरान करने वाला'
कामरान ने कहा कि बिलावल ने यह बयान पाकिस्तान की जनता को खुश करने के लिए दिया लेकिन विदेश मंत्रालय इससे हैरान है। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव के बाद दोबारा बिलावल विदेश मंत्री बनते हैं या प्रधानमंत्री बनते हैं तो उन्हें काफी मुश्किलें हो सकती हैं। पाकिस्तानी विशेषज्ञ कह रहे हैं कि बिलावल को निजी हमले करने की बजाय भारत की नीतियों की आलोचना करनी चाहिए। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि बिलावल का यह बयान उनकी परिपक्वता को नहीं दर्शाता है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…