Select Date:

दो हजार रुपये का नोट देख लें, कहीं आपके घर पड़ी हो तो यह करें

Updated on 01-09-2023 02:32 PM
नई दिल्ली: अगर आपके पास दो हजार रुपये का नोट है तो ये खबर आपके काम की है। सरकार ने दो हजार रुपये का नोट वापस लेने का फैसला किया है। यह फैसला क्लीन नोट पॉलिसी (Clean Note Policy) के तहत किया गया है। इसे आप या तो खर्च कर सकते हैं या फिर बैंक (Commercial Banks) में जमा कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए अब आपके पास सिर्फ एक ही महीने का वक्त बता है। इस दौरान आपने ऐसा नहीं किया तो फिर यह सिर्फ कागज का टुकड़ा भर रह जाएगा।

बंद हो गया है सर्कुलेशन


देश में बैंकिंग क्षेत्र के नियामक (Banking Regulator) रिजर्व बैंक (RBI) ने दो हजार रुपये के नोट का सर्कुलेशन बंद कर दिया है। सर्कुलेशन से बाहर किए गए 2000 के रुपये के इन नोटों को 30 सितंबर 2023 तक ही बैंक में जमा कराया जा सकता है या फिर बदला जा सकता है। इस तारीख के बाद आप न तो इस नोट को बैंक में जमा कर पाएंगे और न ही इसे खर्च कर पाएंगे।

एक बार में कितने नोट बदले जा सकते हैं


आरबीआई के मुताबिक, एक व्यक्ति एक बार में 20 हजार रुपये तक की सीमा तक बिना कोई फॉर्म या मांग पर्ची भरे नोट को बदल सकता है। इसके अलावा एक्सचेंज के समय लोगों को किसी भी तरह की पहचान प्रमाण पत्र देने की जरूरत नहीं है। आरबीआई ने जब इन नोटों को चलन से बाहर करने की योजना की घोषणा की थी तो लोगों को नोट बदलने के लिए 4 महीने का समय दिया था।

नोट बदलने के क्या हैं नियम


आरबीआई ने अपने निर्देश में स्पष्ट कहा है कि दो हजार रुपये के नोट को सिर्फ सर्कुलेशन से बाहर किया जा रहा है। नोट पूरी तरह से वैध हैं। आप इन नोटों का इस्तेमाल खरीदारी में, लेनदेन में जहां चाहे वहां कर सकते हैं। इसे लेने से कोई इनकार नहीं कर सकता है। आप इस बात को गांठ बांध लें कि जिनके पास भी 2,000 रुपये का नोट है, वो बैंक जाकर इसे बदलवा सकते हैं। नोट बदलवाने का कोई पैसा नहीं लगेगा।

कब बाजार में आए थे 2,000 के नोट


करीब साढ़े छह साल पहले हुई इस नोटबंदी के बाद सरकार ने 2,000 रुपये के नए नोट शुरू किए थे। रिजर्व बैंक ने आईबीआई एक्ट की धारा 24(1) के तहत नवंबर 2016 में 2 हज़ार रुपये के नए नोट जारी किए थे। उसी समय इस मूल्य वर्ग के अधिकतर नोट छापे गए थे। उस समय भी इस नोट को लाने पर सवाल उठा था। तब बताया गया था कि ऐसा नोटबंदी के बाद पैदा हुई जरूरतों को पूरा करने के लिए किया गया था। जब बाजार में अन्य नोट पर्याप्त मात्रा में आ गए, उसके बाद साल 2018-19 में दो हजार रुपये के नोट छापने बंद कर दिए गए थे। आरबीआई ने बताया था कि दो हजार रुपये के 89 फीसदी नोट मार्च 2017 से पहले जारी किए गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.