मुजफ्फरपुर में चेहल्लुम का अखाड़ा विवाद, दो गुटों के बीच हुई मारपीट में कई महिलाएं समेत दर्जनों घायल
Updated on
01-09-2023 01:38 PM
मुजफ्फरपुरः बिहार में मुजफ्फरपुर के मेहदी हसन चौक के निकट चेहल्लुम का अखाड़ा जुलूस निकालने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। अखाड़ा जुलूस निकालने को लेकर आपसी विवाद गुरुवार देर रात को देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट की इस घटना में दोनों ओर से जमकर एक-दूसरे पर पथराव किए गए। पथराव की इस घटना में दर्जनों लोग घायल हो गए, जिसमें कई महिलाएं भी शामिल हैं। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर लोगों को शांत कराया।
स्कूलों में छुट्टी कम करने पर सीएम को पत्र
मुजफ्फरपुर स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान के सचिव अरविंद वरुण ने सरकारी स्कूलों में छुट्टियां कम करने पर सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। सीएम को लिखे पत्र में कहा गया है कि रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, हरितालिका तीज और जिउतिया पर्व की छुट्टियां खत्म कर दी गई है। गुरुनानक जयंती और छठ जैसे महापर्व के लिए पहले से घोषित छुट्टी भी कम कर दी है। उन्होंने छुट्टियों की कटौती को वापस लेने की मांग की।
कोरोना काल में खर्च पर 6 सीओ से रिपोर्ट तलब
कोरोना काल में 51 लाख रुपये अतिरिक्त खर्च पर मुजफ्फरपुर जिले के छह सीओ से तीन दिनों में रिपोर्ट मांगी गई है। कोरोना काल में दूसरे प्रदेशों से आने वाले प्रवासियों के रहने, भोजन और वस्त्र को लेकर यह राशि उपलब्ध कराई गई थी।
कॉलेजों से मांगी गई प्लेसमेंट रिपोर्ट
बीआरएबीयू में वोकेशनल कोर्स चलाने वाले कॉलेजों को छात्रों को प्लेसमेंट की रिपोर्ट देने होगी। बिहार विश्वविद्यालय की सीसीडीसी प्रो. अमिता शर्मा ने कहा कि जो भी स्टूडेंट्स वोकेशनल कोर्स में दाखिलता लेते हैं, वह उनके इंटर्नशिप और नौकरी की व्यवस्था करें।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…