Select Date:

डर-चिंता से उड़ रही बच्चों की नींद:वे ज्यादा थक रहे; इन्हें मां-बाप की डांट नहीं, प्यार भरे स्पर्श की जरूरत है

Updated on 12-12-2022 06:16 PM

कई बार डर, चिंता और दर्द जैसी वजहाें से बच्चे जागते रहते हैं। कई बार दिमाग में एक के बाद एक विचाराें का सिलसिला चलता रहता है। नींद उनसे काेसाें दूर बनी रहती है। ऐसे में वे बहुत ज्यादा थकान के बावजूद भी साे नहीं पाते।

बच्चे को डांटने की जगह प्यार करें
यह विराेधाभासी स्थिति हाेती है। नींद तो भरी हाेती है, लेकिन साे नहीं पाते। वास्तव में यह संकट में अस्तित्व काे लेकर शरीर काे सचेत रखने की जवाबी प्रतिक्रिया है। मगर नींद के लिए दिमाग में चैन-सुकून की जरूरत हाेती है। ऐसे में बच्चाें के माता-पिता के लिए उनकी भावनाओं काे समझकर उनसे बर्ताव करने की जरूरत हाेती है। बच्चे डांट-फटकार और आदेश देने से नहीं साेते, बल्कि प्यार भरे स्पर्श और बाेल उनके लिए मरहम का काम करते हैं।

भावनात्मक थकान से तनाव बढ़ता है
भावनात्मक थकान तनाव का ही एक रूप है, जाे बच्चाें और वयस्काें दाेनाें की नींद उड़ाकर उन्हें चिड़चिड़ा बना देती है। वैज्ञानिक रूप से नींद का दबाव जितना ज्यादा हाेगा, उतना ही साेना आसान हाेगा। यानी बिस्तर पर जाते ही नींद आ जाएगी। न चाहते हुए भी हम साे जाएंगे।

दिमाग में एडिनाेसाइंस केमिकल बनने से ऐसा होता है। यह एक तरह के प्राेटीन हैं जाे हमारे साेने पर दिमाग से हट जाते हैं। जैसे ही हम जागते हैं, ये फिर से दिमाग में बनना शुरू हाे जाते हैं। दिमाग में इनकी मात्रा बढ़ने पर नींद का दबाव पैदा हाे जाता है। एडल्ट्स में इस प्रक्रिया में 14-16 घंटे लगते हैं। बच्चे एक से दाे घंटे में दाेबारा साेने के लिए तैयार हाे जाते हैं।

धीरे बात करना, शांत भाव दिखाना मददगार
बच्चाें काे सुकून की नींद सुलाने के लिए स्पर्श से दुलारना, थपकना बहुत मददगार हाेता है। धीरे-धीरे बात करना, गीत गाना, गुनगुनाना भी उनकाे सुलाने में कारगर हाेता है। बच्चे के सामने धीमे-धीमे सांस लेना और शांत भाव दिखाना भी उनकाे जल्दी ही नींद की गाेद में ले जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
 21 July 2026
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
 21 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
 21 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…
 20 July 2026
ओआगाडोगू: पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के राष्ट्रपति इब्राहिम ट्राओरे ने देश के कट्टरपंथियों को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा है कि उनके देश में कभी भी शरिया कानून…
 20 July 2026
इस्लामाबाद/काबुल: अफगानिस्तान से दुश्मनी पाकिस्तान को बहुत महंगी साबित हो रही है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अफगानिस्तान से तनाव के चलते पाकिस्तान बड़ा आर्थिक झटका दिया है।…
 20 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का रोना रोते हुए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगाई है। इस्लामाबाद ने कश्मीर विवाद को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के…
 20 July 2026
इस्लामाबाद: भारतीय सेना ने आरकार 'इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स' (IBGs) के पहले बैच को ऑपरेशनल करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद से ही पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स लगातार इससे होने…
 18 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
Advt.