Select Date:

सीमा विवाद को गुपचुप सुलझा रहे चीन और भूटान, बीजिंग में की पहली बैठक, भारत की बढ़ेगी टेंशन

Updated on 25-08-2023 01:37 PM
बीजिंग: चीन और भूटान ने विवादित सीमा को सुलझाने के लिए संयुक्त तकनीकी टीम की पहली बैठक की है। इस टीम में दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। यह बैठक चीन में आयोजित की गई, जो लगातार चार दिनों तक चली। बैठक के दौरान दोनों देशों ने सीमा विवाद को सुलझाने और समाधान को ढूंढने में तेजी लाने पर सहमति व्यक्त की है। चीन और भूटान की इस बैठक से भारत की चिंता बढ़ गई है। भारत और चीन के बीच भूटान की सीमा पर भी विवाद है। 2017 में भारत और चीन की सेना डोकलाम में कई महीनों तक आमने-सामने रही थीं। ऐसे में भारत को दोनों देशों की इस सीमा बैठक को लेकर और ज्यादा सतर्क रहना पड़ेगा।

बैठक पर क्या बोले चीन और भूटान

चीन और भूटान से जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि 13वीं विशेषज्ञ समूह बैठक सोमवार से गुरुवार तक बीजिंग में आयोजित की गई थी। इसमें भूटान-चीन सीमा के परिसीमन पर एक संयुक्त तकनीकी टीम की स्थापना को महत्वपूर्ण परिणाम के रूप में वर्णित किया गया था। इस संयुक्त तकनीकी टीम की पहली बैठक को एक्सपर्ट ग्रुप मीटिंग के मौके पर अलग से आयोजित किया गया था। हाल के महीनों में दोनों पक्षों ने लंबे समय से चल रही बातचीत को गति पकड़ने और संभावित समाधान की ओर आगे बढ़ने के रूप में वर्णित किया है, जिसका भारत पर भी प्रभाव पड़ेगा।

जल्द ही अगली बैठक करने पर हुए सहमत


दोनों देश बीजिंग में जल्द से जल्द अगला 14वां दौर आयोजित करने और सकारात्मक गति को बनाए रखने के लिए सीमा वार्ता का 25वां दौर आयोजित करने पर सहमत हुए हैं। हालांकि, इसने पहले से ही इंतजार किए जा रहे 25वें दौर की सीमा वार्ता के लिए तारीख की घोषणा नहीं की है, जो 2016 के बाद से आयोजित नहीं की गई है। अप्रैल 2021 में आयोजित एक्सपर्ट ग्रुप मीटिंग के 10वें दौर और जनवरी 2023 में आयोजित एक्सपर्ट ग्रुप मीटिंग के 11वें दौर के बीच दो साल का अंतर था, लेकिन इसके बाद के दो मीटिंग पहले की तुलना में तेजी से आयोजित किए गए हैं।

चीन-भूटान बैठक से भारत की कैसे बढ़ेगी टेंशन


भारतीय विशेषज्ञों का कहना है कि बीजिंग और थिम्पू के बीच कोई भी सौदा जो पश्चिम में डोकलाम के साथ उत्तर के क्षेत्रों (जाम्परलुंग और पासमलुंग घाटियों) के बीच आपस में अदला-बदली से जुड़ा होगा, वो भारत के लिए चिंता का विषय होगा। भारत का सिलीगुड़ी कॉरिडोर इसी से सटा हुआ है जो पूर्वोत्तर राज्यों को बाकी भारत से जोड़ता है। भारत और चीन के बीच 2017 में भारत-चीन-भूटान ट्राइजंक्शन के पास डोकलाम में लंबा गतिरोध चला था।

डोकलाम को हड़पना चाहता है चीन


इस साल मार्च में भूटान के प्रधानमंत्री ने एक इंटरव्यू में कहा था कि क्षेत्रों का सीमांकन और एक रेखा खींचने की प्रक्रिया एक या दो और कई बैठकों के बाद पूरी की जा सकती है। भूटान और चीन के बीच सीमा वार्ता 1984 में शुरू हुई थी, लेकिन इसका 24वां दौर 2016 में आयोजित किया गया था। वार्ता मुख्य रूप से भूटान के उत्तर और इसके पश्चिम में डोकलाम पठार से सटे विवादित क्षेत्रों पर केंद्रित रही है। हालाँकि, ये 2016 से रुका हुआ है, खासकर 2017 के डोकलाम गतिरोध के बाद।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.