Select Date:

चीन ने 'कबाड़' देकर नेपाल को लगाया 30 अरब रुपये का 'चूना', अब जिनपिंग से माफी की गुहार लगाएंगे प्रचंड

Updated on 16-09-2023 04:07 PM

काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहल प्रचंड भारत के बाद अब चीन की यात्रा पर जा रहे हैं। प्रचंड की चीन यात्रा 22 सितंबर से शुरू हो रही है और वह इस दौरान राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग से भी मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान नेपाल और चीन के बीच 8 समझौतों पर हस्‍ताक्षर होने जा रहा है। नेपाली मीडिया के मुताबिक चीन और नेपाल के बीच सबसे अहम बीआरआई पर कोई समझौता नहीं होने जा रहा है। हालांकि दोनों पक्षों के बीच में इस पर चर्चा होगी। इस दौरान सफेद हाथी बने नेपाल के पोखरा इंटरनैशनल एयरपोर्ट और कबाड़ बन चुके 5 चीनी पैसेंजर प्‍लेन के लोन को माफ करने के लिए भी प्रचंड चीनी राष्‍ट्रपति से गुहार लगाएंगे।


चीन के प्रधानमंत्री के बुलावे पर बीजिंग जा रहे नेपाली प्रधानमंत्री प्रचंड व्‍यापार, ऊर्जा सहयोग, इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर, टूरिज्‍म और सीमा व‍िवाद पर चीनी नेताओं से बातचीत करेंगे। हालांकि सबकी नजर बीआरआई और सीमा विवाद पर रहेगी। नेपाल चीन के साथ भारत की तरह से सीमापार ऊर्जा सहयोग समझौता करना चाह रहा था लेकिन इस पर अभी कोई डील नहीं होने जा रही है। काठमांडू पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक प्रचंड चीन के राष्‍ट्रपति से मुलाकात में अनुरोध करेंगे कि बीआरआई के एक प्रॉजेक्‍ट को लोन नहीं बल्कि ग्रांट के जरिए पूरा किया जाए।

 

चीन के कर्ज में फंसा नेपाल, प्रचंड लगाएंगे गुहार

दरअसल, बीआरआई के तहत दुनियाभर के देशों को बहुत महंगा लोन दे रहा है जिससे श्रीलंका और पाकिस्‍तान जैसे देश अरबों डॉलर के चीनी कर्ज के दलदल में फंस गए हैं। यही वजह है कि अब नेपाल चाहता है कि बीआरआई के प्रॉजेक्‍ट को चीन ग्रांट के जरिए पूरा करे। नेपाली पीएम चीनी राष्‍ट्रपति से पोखरा एयरपोर्ट को दिए गए लोन और 5 कबाड़ साबित हुए मेड इन चाइना प्‍लेन के लोन को माफ कर दें। नेपाल की इस इच्‍छा के बाद भी चीन ने इन दोनों ही लोन को माफ करने से इंकार कर दिया है। इसके बाद भी नेपाली पक्ष चीन के शीर्ष नेतृत्‍व से इस पूरे मामले को उठाने जा रहा है।

नेपाल का पोखरा एयरपोर्ट चीन ने बनाया है और यह सफेद हाथी बन गया है। वहां कोई बिजनस नहीं आ रहा है। नेपाल ने इसके लिए चीन के एग्जिम बैंक से लोन लिया था। यही नहीं चीन से नेपाल ने 5 व‍िमान खरीदे थे ताकि पर्यटकों को सैर कराया जा सके लेकिन ये विमान घटिया निकल गए हैं और कई महीने से बेकार खड़े हैं। इन विमानों से जहां नेपाल को कोई कमाई नहीं हो रही है, वहीं उसे चीन का भारी भरकम कर्ज चुकाना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि यह दोनों लोन ही 30 अरब रुपये का है। अब प्रचंड इस लोन को माफ करने के लिए गुहार लगाएंगे।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
Advt.