Select Date:

ताइवान में भारत के तीन पूर्व सैन्य प्रमुखों की मौजूदगी पर बौखलाया चीन, जानें चीनी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा

Updated on 01-09-2023 02:02 PM
बीजिंग: चीन ने गुरुवार को कहा कि वह बीजिंग के साथ कूटनीतिक संबंध रखने वाले देशों और ताइवान के अधिकारियों के बीच किसी भी तरह के आधिकारिक संवाद का कड़ा विरोध करता है। भारत के तीन पूर्व शीर्ष सैन्य अधिकारियों के इस महीने ताइपे में ताइवान के अधिकारियों द्वारा आयोजित सुरक्षा संवाद में शामिल होने की खबरों पर एक पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने यह बात कही। चीन पहले भी भारत के साथ ताइवान के संबंधों को लेकर विरोध जताता रहा है।


ताइवान क्यों गए थे भारत के तीन पूर्व सैन्य प्रमुख

स्वशासी ताइवान को अपना क्षेत्र मानने वाला चीन ताइपे की किसी भी उच्चस्तरीय यात्रा का नियमित रूप से विरोध करता रहा है और उसका कहना है कि यह एक-चीन के सिद्धांत का उल्लंघन है। खबरों के अनुसार नौसेना, सेना और वायु सेना के पूर्व प्रमुख क्रमश: एडमिरल करमबीर सिंह, जनरल एमएम नरवणे और एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने हाल में ताइवान में आयोजित केटागलान फोरम के 2023 हिंद-प्रशांत सुरक्षा संवाद में शिरकत की थी।

चीनी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा


इस बारे में पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ''चीन के साथ कूटनीतिक संबंध रखने वाले देशों और ताइवान के अधिकारियों के बीच किसी भी तरह के आधिकारिक संवाद का चीन कड़ा विरोध करता है। उन्होंने कहा, ''यह हमारा सतत और स्पष्ट रुख है। हमें उम्मीद है कि संबंधित देश एक-देश सिद्धांत का पालन करेगा, ताइवान से जुड़े मुद्दों को उचित तरीके से संभालेगा और ताइवान के साथ किसी भी तरह का सैन्य एवं सुरक्षा सहयोग रखने से दूरी बनाएगा।''

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.