चीन ने कंगाल पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, दो अरब डॉलर के लोन की समयसीमा बढ़ाई, ब्याज भी पहले जैसा
Updated on
29-02-2024 12:48 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की आर्थिक हालत लगातार खराब हो रही है। इस बीच पाकिस्तान को चीन ने बड़ी राहत दी है। चीन और पाकिस्तान ने 2 अरब डॉलर के कर्ज को लेकर डील की है। चीन इस डील में ब्याज दरों को बदलना चाहता था, जो पाकिस्तान के लिए महंगा होता। लेकिन अब दोनों देश मौजूदा समझौते को कायम रखने और उसपर आगे बढ़ने को तैयार हुए हैं। पाकिस्तान को अपने विदेशी मुद्रा भंडार को बनाए रखने के लिए उच्च ब्याज दरों का सामना करना पड़ता है। चीन का यह फैसला पाकिस्तान को राहत देने वाला है।
पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि 23 मार्च यानी पाकिस्तान दिवस को पूरा होने वाले 2 अरब डॉलर के लोन की अवधि को आगे बढ़ाने पर चीन से सहमति बन गई है। चीन की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। रिपोर्ट्स में सूत्रों ने बताया कि चीन ने शुरुआत में 2 अरब डॉलर के कर्ज पर ब्याज दरें बढ़ाने को कहा था। पाकिस्तान वर्तमान में 7.1 फीसदी ब्याज दर का भुगतान कर रहा है।
पाकिस्तान ने कितना दिया ब्याज
अधिकारियों ने कहा कि चीन ने भुगतान का समय बढ़ाने से जुड़े अपने फैसले के बारे में अनौपचारिक रूप से बता दिया है। वित्त मंत्रालय औपचारिक प्रतिक्रिया के इंतजार में है। पाकिस्तान के अंतरिम पीएम अनवारुल हक काकड़ ने चीन की सरकार से उन कर्जों के रोलओवर का अनुरोध किया था, जिनका समय पूरा होने वाला है। यानी कि अगर समय सीमा न बढ़ाई जाती तो पाकिस्तान को इसे वापस लौटाना पड़ता। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने पिछले वित्तीय वर्ष में चीन, सऊदी अरब और यूएई को स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के पास जमा की गई 9 अरब डॉलर की राशि पर 26.6 अरब रुपये का ब्याज दिया।
पाकिस्तान ने लिए कर्ज
पिछले साल पाकिस्तान ने 12.2 अरब रुपए का भुगतान किया था जो एक साल के अंदर 118 फीसदी बढ़ गया। अधिकारियों ने कहा कि ब्याज लागत में इतनी बड़ी बढ़ोतरी का प्रमुख कारण पिछले वित्तीय वर्ष में पाकिस्तानी मुद्रा में गिरावट है। पाकिस्तान में केंद्रीय बैंक का आधिकारिक विदेशी मुद्रा भंडार 8 अरब डॉलर है। पिछले एक दशक में पाकिस्तान ने आर्थिक चुनौतियों से बचने के लिए अपने करीबी देशों से उधार लेता रहा है।
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…