Select Date:

मालदीव में 'इंडिया आउट' का नारा देने वाले मुइज्जू की जीत से चीन खुश, जिनपिंग ने भेजा बधाई संदेश

Updated on 04-10-2023 01:53 PM
बीजिंग: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार को मालदीव के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को बधाई देते हुए मालदीव के साथ द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने की प्रतिबद्धता जताई। पीपुल्स नेशनल कांग्रेस के नेता मुइज्जू ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में शनिवार को भारत-समर्थक इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को हराया। मुइज्जू मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन के करीबी सहयोगी हैं, जिन्होंने 2013 से 2018 तक राष्ट्रपति पद पर रहने के दौरान चीन के साथ घनिष्ठ संबंध तैयार किए थे। यामीन भ्रष्टाचार के मामले में फिलहाल 11 वर्ष की जेल की सजा काट रहे हैं।

शी जिनपिंग ने बधाई संदेश में क्या कहा

सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' की खबर के मुताबिक, शी ने अपने संदेश में कहा कि चीन और मालदीव के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान का एक लंबा इतिहास है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों में न केवल गहरी मित्रता है, बल्कि वे संयुक्त विकास और साझा समृद्धि के भागीदार भी हैं। चीन के राष्ट्रपति ने कहा कि वह द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती को बहुत महत्व देते हैं और पारंपरिक मित्रता को आगे बढ़ाने तथा व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने के लिए नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मुइज्जू के साथ काम करने को उत्सुक हैं।

माले के मेयर हैं मुइज्जू


मुइज्जू वर्तमान में राजधानी माले के मेयर हैं। उन्हें पूर्व राष्ट्रपति और चीन के घोर समर्थक अब्दुल्ला यामीन की अनुपस्थिति में टिकट दिया गया था। विपक्षी पीपीएम-पीएनसी गठबंधन ने मूल रूप से पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन अब्दुल गयूम को अपना उम्मीदवार बनाया था - जिन्हें 2018 के चुनाव में राष्ट्रपति सोलिह ने अपदस्थ कर दिया था। हालांकि, मनी लॉन्ड्रिंग और रिश्वतखोरी के लिए दोषी ठहराए जाने के कारण यामीन की उम्मीदवारी खारिज कर दी गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.