Select Date:

चीन ने बनाया दुनिया की सबसे शक्तिशाली कॉइल गन, स्पीड इतनी कि रोकना नामुमकिन, मचेगी तबाही

Updated on 26-08-2023 01:15 PM
बीजिंग: चीनी नौसेना दुनिया की सबसे शक्तिशाली कॉइल गन का परीक्षण कर रही है। यह गन इतनी शक्तिशाली है कि 3540 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गोले दाग सकती है। इसे भविष्य का हथियार बताया जा रहा है, जो मिसाइल के आकार के प्रोजेक्टाइल (गोले) को फायर कर सकती है। यह इतनी सटीक और विनाशकारी हथियार होगा, जिससे दुश्मन का बचना लगभग नामुमकिन होगा। इस गन को चीनी नौसेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी ऑपरेट कर रही है। इस गन में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक लॉन्चर लगे हुए हैं, जो गोले की रफ्तार को कई गुना बढ़ा देते हैं।


700 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दागा गोला

परियोजना में शामिल लोगों के अनुसार, अपने पहले फायरिंग टेस्ट में इस मेगा वेपन ने 0.05 सेकेंड से भी कम समय में 124 किलोग्राम वजनी गोले को 700 किलोमीटर प्रति घंटे की आश्चर्यजनक रफ्तार से फायर किया था। अभी तक पूरी दुनिया में इतने बड़े गोले को किसी गन से फायर नहीं किया गया था। अगर यह कॉइल गन चीनी नौसेना में शामिल होता है तो वह किसी भी देश की तट रेखा से दूर रहते हुए उसके इलाके में जबरदस्त फायरिंग कर सकता है। ऐसे गोले को डिटेक्ट करना और एयर डिफेंस सिस्टम से मार गिराना भी काफी कठिन होता है।

कॉइल गन क्यों खतरनाक


कॉइल गन को गॉस गन या चुंबकीय त्वरक के रूप में भी जाना जाता है। इसका बैरल कई इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कॉइल से लैस होता है और इन्हें प्रोजेक्टाइल को चलाने में सक्षम चुंबकीय क्षेत्र बनाने के लिए एक के बाद एक सक्रिय किया जाता है। चीनी नौसेना के वैज्ञानिकों ने कॉइल गन की सटीक विशेषताओं का खुलासा नहीं किया है और न ही यह बताया है कि इसे कब परिचालन में लाया जाएगा। उन्होंने बस इतना कहा है कि ऐसी गन से जागा गया प्रक्षेप्य कई किलोमीटर की दूरी पर लक्ष्य को मार सकता है।

चीन ने गन की लॉन्चिंग पर क्या कहा


इस गन की टेस्टिंग में जुटे वैज्ञानिक टीम के प्रमुख प्रोफेसर गुआन ज़ियाओकुन के हवाले से कहा गया है कि इसमें (कॉइल गन) गति, सीमा, शक्ति, सटीकता, सुरक्षा, लचीलेपन और विश्वसनीयता के मामले में क्रांतिकारी सफलताओं की क्षमता है। गुआन ने यह भी कहा कि यह हथियार चीनी सशस्त्र बलों को युद्ध की प्रकृति को बदलने में मदद करेगा क्योंकि यह हर वार की विश्वसनीयता और सुरक्षा के साथ-साथ प्रक्षेप्य की गति और सटीकता को बढ़ाएगा। वैज्ञानिक ने कहा कि इस कॉइल गन के परीक्षण में प्राप्त अनुभव का उपयोग पृथ्वी के निकट उपग्रहों और उच्च गति वाले रॉकेटों को लॉन्च करने में भी किया जा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.