Select Date:

परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ा रहा चीन, 2030 तक बनाएगा 1000 न्यूक्लियर बम, अमेरिका की रिपोर्ट ने दुनिया को डराया

Updated on 20-10-2023 02:22 PM
बीजिंग: चीन खुद को दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति बनाना चाहता है। इसके लिए वह 2030 तक 1000 परमाणु हथियार बनाने में लगा है। पेंटागन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन अपनी मिलिट्री पावर बढ़ा रहा है। इसके साथ ही वह लगातार अपनी परमाणु क्षमता बढ़ाने में लगा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रूस-यूक्रेन युद्ध से चीन सीख रहा है, ताकि वह समझ सके कि ताइवान का संघर्ष कैसा हो सकता है। गुरुवार को जारी रिपोर्ट में यह भी चेतावनी दी गई है कि चीन एक नई अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल प्रणाली विकसित कर सकता है, जिसमें पारंपरिक हथियारों का ही इस्तेमाल होगा। इससे चीन अमेरिका को निशाने पर लेने की धमकी दे सकता है।

यह रिपोर्ट अगले महीने सैन फ्रांसिस्को में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन के मौके पर शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन की आपेक्षित मीटिंग से एक महीने पहले आई है। हर साल जारी यह रिपोर्ट पेंटागन की तरफ से चीन की बढ़ती सैन्य ताकत को मापने का तरीका है। हालांकि 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास के हमले के बाद एक बार फिर अमेरिका का पूरा ध्यान मिडिल ईस्ट में केंद्रित हो गया है।

1000 परमाणु हथियार चाहता है अमेरिका

चीन ने अपने परमाणु हथियारों की संख्या में बढ़ोतरी की है। चीन के पास इस समय 500 परमाणु हथियार हैं जो किसी भी समय दागे जा सकते हैं। पेंटागन की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि 2030 तक चीन का लक्ष्य 1000 परमाणु हथियार बनाने का है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है चीन अभी भी पहले हथियार न चलाने यानी नो फर्स्ट यूज की पॉलिसी मानता है। चीन अभी भी परमाणु हथियारों की संख्या में रूस और अमेरिका से पीछे हैं।

किसके पास कितने हथियार

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के मुताबिक रूस के पास 5,889 परमाणु हथियार हैं। वहीं अमेरिका के पास 3,750 एक्टिव परमाणु हथियार हैं। 2021 में अमेरिका के रक्षा मंत्रालय का अनुमान था कि चीन के पास 400 वारहेड हैं। पिछले साल की रिपोर्ट की बात करें तो उसमें कहा गया था कि चीन 2035 तक 1,500 परमाणु हथियार बना लेगा। शी जिनपिंग का लक्ष्य है कि चीन की सेना 2049 तक सबसे ज्यादा ताकतवर हो।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.