पाकिस्तान को उबारने के चक्कर में खुद डूबने लगा चीन, हांफती इकॉनमी को अब लगा एक और झटका
Updated on
14-10-2023 03:29 PM
नई दिल्ली: चीन की अर्थव्यवस्था लगातार लुढ़कती जा रही है। कभी दुनिया की फैक्ट्री कहलाने वाला चीन मुश्किलों में फंसा है। चीन में नौकरियां खत्म हो रही है, जनसंख्या बूढ़ी हो रही है। चीन की कंपनियों पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है। वहीं रियल एस्टेट का कारोबार ठप पड़ रहा है। कारोबार में चीनी सरकार के दखल के कारण विदेशी कंपनियों ने भी चीन से मुंह मोड़ना शुरू कर दिया है। चीन की इस हालात पर दुनियाभर की निगाहें टिकी है। भले ही चीन आपने पत्ते न खोल रहा हो, लेकिन इसकी बिगड़ती हालत अब झलकने लगी है। निर्यात के ताजा आंकड़ों ने तो मुश्किल और बढ़ा दी है।
चीन की इकॉनमी को लगा एक और झटका
चीन की इकॉनमी पहले से खस्ताहाल है। ऊपर से निर्यात के आंकड़ों ने चीन की मुश्किल और बढ़ा दी है। चीन के निर्यात के आंकड़ों से मुश्किल बढ़ी है। दुनिया में चाइनीज सामानों के घटते क्रेज ने उसकी मुश्किल और बढ़ा दी है। निर्यात के आंकड़ों पर गौर करें तो सितंबर में चीन का निर्यात लगातार पांचवीं बार घटा है। सितंबर महीने में चीन के निर्यात में आई गिरावट चीनी सरकार की मुश्किल बढ़ा रहे हैं। सितंबर में निर्यात लगातार पांचवें महीने में गिरावट के साथ 6.2 फीसदी घटकर 229.13 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया है। कमजोर वैश्विक मांग के चलते चीन के निर्यात में कमी आई है।
चीन के सामने चुनौती
कोरोना महामारी और सख्त लॉकडाउन के बाद से ही चीन की अर्थव्यवस्था गिरी हुई है। कोरोना के बाद से चीन की अर्थव्यवस्था, वहां का उद्योग अस्थिर अवस्था में है। इतना ही नहीं रियल एस्टेट में जारी गिरावट के कारण बाकी उद्योगों पर भी दबाब की स्थिति बनी हुई है। बिक्री में जारी गिरावट और कंपनियों पर बढ़ते कर्ज के कारण चीन की अर्थव्यवस्था लगातार गिर रही है। आर्थिक मामलों के जानकारों की माने तो चीन की इकोनॉमी धीरे-धीरे गंभीर मंदी की चपेट की ओर बढ़ रहा है। हालांकि वहां की सरकार राहत पैकेजों के बारे में विचार कर रही है, ताकि गिरती अर्थव्यवस्था को संभाल जा सके।
रियल एस्टेट की मंदी सबसे बड़ा खतरा
चीन का रियल एस्टटे भारी दबाब में है। घरों की बिक्री में गिरावट आई है और डेवलपर्स बैंकों का भारी कर्ज चुकाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लोगों की खरीदने की क्षमता इतनी गिर रही है कि भारी भरकम डिस्काउंट और छूट के बाद भी चीन में घरों की बिक्री ठप पड़ गई है। चीन के बैंकों की ओर से पहली बार घर खरीदने वालों के लिए ब्याज दरों में कटौती भी की है। रियल एस्टेट का दबाब चीन की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। चीन के GDP ग्रोथ अनुमान को घटाया जा रहा है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…