Select Date:

भारत के विरोध के बावजूद CPEC को आगे बढ़ाएंगे चीन-पाकिस्तान, जिनपिंग के दूत ने किया बड़ा ऐलान

Updated on 01-08-2023 01:23 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के CPEC प्रोजेक्ट को 10 साल हो चुके हैं। चीन और पाकिस्तान सोमवार को इसके दूसरे चरण को पुनर्जीवित करने पर सहमत हुए। यह सहमति चीनी उपप्रधानमंत्री हे लिफेंग की पाकिस्तानी नेताओं के साथ बैठक के बाद बनी है। हे लिफेंग चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के करीबी हैं। उन्होंने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ औपचारिक बातचीत की। इसके अलावा सीपीईसी के 10 साल पूरे होने पर एक खास कार्यक्रम में भाग लिया। भारत के विरोध के बावजूद पाकिस्तान और चीन इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ा रहे हैं।

जिनपिंग के खास चीनी प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से भी मुलाकात की। सीपीईसी के 10 साल पूरे होने पर वह पाकिस्तान की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। हालांकि सीपीईसी का भविष्य अधर में लटका नजर आ रहा था। लेकिन हे की यात्रा के बाद दोनों पक्ष मेगा प्रोजेक्ट के अगले चरण को शुरु करने पर सहमत हुए हैं। इसके लिए दोनों पक्षों ने छह MoU पर हस्ताक्षर किए। कई वर्षों से रुके एक रेल प्रोजेक्ट को भी बनाने पर दोनों देश सहमत हुए।

इमरान के हटने के बाद प्रोजेक्ट में तेजी


चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) कहने को तो पाकिस्तान की तरक्की में योगदान देने के लिए था। लेकिन इसकी असली मलाई चीन ने खाई है। पाकिस्तान में लोगों को नौकरियां मिलने का दावा किया गया था, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ। वहीं, जब इमरान खान पाकिस्तान की सत्ता में आए तो चीन को सबसे ज्यादा CPEC की चिंता हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान खान से चीन खुश नहीं था। लेकिन जब इमरान को हटा कर शहबाज शरीफ प्रधानमंत्री बने तो प्रोजेक्ट में तेजी आ गई।

भारत ने किया CPEC का विरोध

CPEC 3000 किमी लंबा रास्ता है, जिसके जरिए चीन पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह से जुड़ता है। चीन को इस प्रोजेक्ट से सबसे ज्यादा फायदा है। क्योंकि ग्वादर बंदरगाह के जरिए चीन खाड़ी देशों और अफ्रीका से सीधा जुड़ सकता है। इसके साथ ही वह हिंद महासागर तक सीधे पहुंच सकता है। यह रास्ता क्योंकि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) से गुजरता है, इसलिए भारत शुरुआत से ही इसका विरोध करता रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.